फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Four injured in Holi fever clash with potato

होलिका से भुने आलू खोदने पर संघर्ष, चार घायल

Tue, 14 Mar 2017 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Tue, 14 Mar 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
Four injured in Holi fever clash with potato
रूट मार्च - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

होलिका स्थल पर भुने आलू निकालने पर दो समुदाय के लोगों के बीच मारपीट हो गई। डंडे व चाकू चलने से चार लोग घायल हो गए। सूचना पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। देर शाम मामले में आधा दर्जन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। प्रशासन ने कस्बे में अर्द्ध सैन्य बल तैनात कर दिया है। बीएसएफ जवानों ने रूट मार्च किया।

विज्ञापन


कस्बे के टिकुरियन मोहल्ला में सोमवार को होली खेलने के बाद लड़के होलिका स्थल पर आलू भून रहे थे। जीटी रोड किनारे मीट की दुकान लगाए खुर्शीद, जुबैर, शोएब, इमित्याज, आसिफ, दरोगा व शरीफ आलू निकालने लगे। होलिका स्थल से आलू निकालने से मना करने पर गाली-गलौज होने लगा, बात बढ़ने पर एक समुदाय के लोग अपनी दुकानों से चाकू, छुरी व अन्य धारदार हथियार लेकर आ गए और हमला बो दिया।
विज्ञापन


आलू भून रहे अनिल राठौर, सर्वेश राठौर, अवधेश राठौर, शीलू कटियार घायल हो गए। महिलाएं बीच-बचाव करने आईं तो उपद्रवियों ने महिलाओं के साथ अभद्रता कर मारपीट की। मारपीट में सियारानी पत्नी रामरतन, मिथलेश पत्नी डिप्टी कटियार, शारदा पत्नी अनिल, कविता पत्नी दिनेश घायल हो गईं। झगड़े की सूचना पर धीरे-धीरे हिंदू समुदाय के लोग मौके पहुंचने लगे। इसी बीच गुरसहायगंज कोतवाल अमर पाल सिंह, जसोदा चौकी इंचार्ज जितेंद्र सिंह यादव पुलिस बल के साथ पहुंचे और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। देर शाम मोहल्ला निवासी नीरज प्रजापति ने कस्बे के हनीफ, रेहान, दरोगा, इम्तियाज, शरीफ, शुुएब व कैफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


झगड़ा-फसाद की जड़ हैं मीट की दुकानें
जलालाबाद। जीटी रोड पर टिकुरियन मोहल्ला के सामने रखी आधा दर्जन मीट की दुकानें झगड़े व फसाद का मुख्य कारण बन रही हैं। मीट की दुकान पर अक्सर दर्जनों अराजकतत्व व शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है। ये लोग रास्ते से निकलनेे वाली महिलाओं व कालेज जाने वाली लड़कियों पर छींटाकशी कर अभद्रता करते हैं। तीन माह पूर्व इन्हीं दुकानों पर बैठे एक युवक ने 11 वर्षीय मासूम को जबरन पकड़कर उसका शारीरिक शोषण का प्रयास किया था। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। आरोपी को पुलिस ने जेल भी भेजा था। उसी समय झगड़े के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन से बस्ती के पास से मीट की दुकान हटाने की मांग की थी। प्रशासन ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया है। यदि उस समय दुकानें हटवा दी जातीं तो आज यह घटना नहीं होती।


फसाद करने वालों पर कार्रवाई की मांग
जलालाबाद। घटना के दूसरे दिन भाजपा नेता गोपाल तिवारी, कन्हैया दीक्षित, अनिल गुप्ता, मलिक पांडेय, पीड़ितों से मिलने घर गए हैं। भाजपा नेताओं से कस्बे के रामू तिवारी, छोटू दिवाकर, नीरज प्रजापति, राजेंद्र दोहरे, ब्रजेश दोहरे, संजीव कुमार, अनिल कुमार आदि ने सड़क किनारे से मीट की दुकान हटवाने की मांग की है। भाजपा नेताओं ने कहा कि वह जल्द ही प्रशासन से बात कर मीट की दुकानों को हटवाएंगे और अराजकता अड्डे समाप्त कराएंगे। जबरन झगड़ा करने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed