फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Found dead on the railway track

रेलवे ट्रैक पर मिला प्रेमी-प्रेमिका का शव

Mon, 27 Mar 2017 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Mon, 27 Mar 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
Found dead on the railway track
मृतक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

कानपुर -फर्रुखाबाद रेल मार्ग पर मलिकपुर रेलवे स्टेशन के पास सोमवार सुबह प्रेमी-प्रेमिका का शव मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों रविवार देर रात से गायब थे। दोनों के परिजनों ने गांव के ही पांच लोगों के खिलाफ अपहरण के बाद हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। दोनों के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। सिर पर कुल्हाड़ी अथवा अन्य धारदार हथियार से वार के निशान मिलने की वजह से आनर किलिंग के एंगल पर भी जांच चल रही है।

विज्ञापन


 फर्रुखाबाद- कानपुर रूट पर सोमवार सुबह करीब 6:18 बजे कानपुर पैसेंजर गुजरी। इसके बाद करीब आठ बजे मालगाड़ी। मालगाड़ी के चालक ने आउटर क्रासिंग के पास कोल्ड स्टोर के सामने रेल लाइन पर दो शव पड़े होने की जानकारी केबिनमैन को दी। तब तक उधर से गुजर रहे ग्रामीणों की भी भीड़ जुट गई। शव की शिनाख्त गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव लालपुर निवासी कन्हैया (18) पुत्र दिनेश प्रजापति और गांव में ही अपने ननिहाल में रहने वाली शिवांजलि (17) के रूप में हुई। सूचना पर दोनों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। मय फोर्स मौके पर पहुंचे एसपी दिनेशकुमार पी ने परिजनों से पूछताछ की।
विज्ञापन


इस दौरान शिवांजलि के नाना कप्तान सिंह ने बताया कि रात करीब दो बजे वह उठे थे। इस दौरान विस्तर पर शिवांजलि नहीं मिली थी। तभी से वह खोज में लग गए थे।  कन्हैया के पिता दिनेश कुमार ने बताया कि रविवार की शाम को गांव के ही सुरेंद्र ने उसे खेत में आलू भुनने के बहाने बुलाया था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा था। दोनों के परिजनों ने अपहरण के बाद हत्या का आरोप लगाते हुए गांव के हवलदार वर्मा व उसके पुत्र रजनेश और सतेंद्र, उसके भतीजे सुरेंद्र पुत्र बेचेलाल व अवनीश सक्सेना पुत्र चंद्रपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। सभी आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी तरफ ग्रामीणों का कहना है कि कन्हैया और शिवांजलि पुत्री दलवीर वर्मा के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। बचपन में शिवांजलि की मां की मौत हो गई। इसके बाद से वह लालपुर अपने नाना कप्तान सिंह के साथ रहने लगी। कन्हैया व शिवांजलि अलग बिरादरी के थे। इस वजह से परिजन शादी के लिए राजी नहीं थे। एसपी ने बताया कि मामले की जांच हर एंगल पर की जा रही है। उन्होंने आनर किलिंग से भी इनकार नहीं किया है। दूसरी तरफ कड़ी सुरक्षा के बीच चिकित्सक डा. रवि तिवारी व डा. विपिन कुमार ने पोस्टमार्टम किया। इस दौरान वीडियोग्राफी भी कराई गई। सूत्रों की मानें तो दोनों के शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं। संभव है कि वह निशान लाठी-डंडाें से पिटाई के हों। हाथों और पैरों के अलावा पीठ पर भी चोट के निशान मिले हैं।  जबकि सिर पर कुल्हाड़ी जैसी किसी चीज से वार हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed