{"_id":"58751d034f1c1b0c50ba81ba","slug":"forest-keeper-made-the-villagers-hostage","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन दरोगा को ग्रामीणों ने बनाया बंधक ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वन दरोगा को ग्रामीणों ने बनाया बंधक
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Tue, 10 Jan 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन करते ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाख बहोसी पक्षी विहार प्रशासन पर जमीन हड़पने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने मंगलवार को बोरिंग कराने पहुंचे वन दरोगा को बंधक बनाते हुए मशीन पर कब्जा कर लिया। मौके पर पहुंचे रेंजर के समझाने पर ग्रामीणों ने वन दरोगा को तो मुक्त कर दिया, लेकिन मशीन नहीं सौंपी। देर रात तक मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।
विज्ञापन
करीब 80 वर्ग किलोमीटर भूमि पर फैले लाख बहोसी पक्षी विहार में पानी की समस्या से निबटने के लिए कर्मचारी बोरिंग करने को मशीन लेकर पहुंचे थे। वन दरोगा रामबाबू तोमर ने मशीन खड़ी कराई ही थी कि वहां लाख हरचंदापुर, घनापुरवा, कन्हईपुरवा, रामपुर व कुंडेपुरवा के लोग पहुंच गए। इन सबने हंगामा करते हुए वन दरोगा को बंधक बना लिया और बोरिंग मशीन पर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन
ग्रामीणों का आरोप है कि पक्षी विहार का तालाब 25.5 एकड़ में है, जबकि विभाग ने 81 एकड़ जमीन पर कब्जा कर रखा है। ग्रामीणों की भीड़ रेंजर और एस़डीएम को बुलाकर तालाब की नापजोख कराने की मांग करने लगा। इस पर रेंजर जसवंत सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने शीघ्र ही राजस्व विभाग के अधिकारियों से जमीन की नापजोख कराने का आश्वासन दिया। तब जाकर ग्रामीणों ने वन दरोगा को छोड़ा, लेकिन बोरिंग मशीन नहीं दी। इस संबंध में बात करने पर रेंजर ने दरोगा को बंधक बनाए जाने की घटना से इनकार किया। कहा कि ग्रामीणों को समझाकर शांत करा दिया गया है।
विज्ञापन