फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Five fireworks in the house and firing action

घर में आगजनी और फायरिंग में पांच पर कार्रवाई

Wed, 24 May 2017 12:19 AM IST
कन्नौज
कन्नौज Updated Wed, 24 May 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
Five fireworks in the house and firing action
ambala fire
रंजिश के चलते किसान के घर में आगजनी व फायरिंग की घटना में पुलिस ने छह दिन बाद पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गांव में छापेमारी की। इस दौरान सभी आरोपी घरों से फरार मिले।
विज्ञापन


मंगलवार को सदर कोतवाली पुलिस ने चांदापुर गांव निवासी अशोक जाटव की तहरीर पर गांव के छोटे सिंह पुत्र गंगा सिंह व बब्लू पुत्र नवाब, ब्रजभान पुत्र छोटे सिंह, चंदन पुत्र दिनेश समेत रोहित पुत्र पिंटू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन


पीड़ित अशोक जाटव ने बताया कि 18 मई की रात को यह लोग असलहे लेकर घर में घुस आए। यह उसे व परिवार के सदस्यों को जान से मारने के लिए फायरिंग करने लगे। किसी तरह से वह परिवार के सदस्यों को लेकर जान बचाकर मौके से भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद इन लोगों ने घर में आग लगा दी। इससे मकान जलकर राख हो गया। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश में छापेमारी की। सभी आरोपी फरार मिले। कोतवाल आमोद कुमार ने बताया कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed