फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Firing and stone pelting at the members' house, beaten to father

सभासद के घर पर फायरिंग और पथराव, पिता को पीटा

Mon, 04 Dec 2017 11:42 PM IST
अमर उजाला, कन्नौज
अमर उजाला, कन्नौज Updated Mon, 04 Dec 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
Firing and stone pelting at the members' house, beaten to father
सभासद के घर पड़े ईट पत्थर। - फोटो : amar ujala
कस्बे में नगर निकाय में सभासद पद का चुनाव हारे युवक ने समर्थकों के साथ वर्तमान सभासद के घर पर अंधाधुंध फायरिंग के साथ पथराव कर हमला बोल दिया। सभासद के बुजुर्ग पिता को बेरहमी से पीट कर घायल कर दिया। इससे कस्बे में तनाव बढ़ गया है।  
विज्ञापन


 समधन कस्बे के नेहरू नगर वार्ड से बदरुल ने सभासद के पद पर पड़ोसी जावेद अख्तर उर्फ गुड्डू को पराजित जीत हासिल की। सभासद का चुनाव जीतने के बाद से जावेद अख्तर बदरुल से रंजिश मानने लगा। सोमवार सुबह बदरुल के 70 वर्षीय पिता एजाज, हृदय रामपुर स्थित अपने नलकूप से लौट रहे थे। तभी जावेद अख्तर ने गालीगलौज कर उनके साथ मारपीट कर दी। किसी तरह से वह छूट कर घर में जाकर घुस गए। तभी जावेद अख्तर और परवेज अख्तर, अब्दुल रहमान, फैयाज ने बदरुल के घर पर तमंचों से फायरिंग कर दी। घर पर पथराव करने के बाद एजाज को एक बार फिर पकड़ कर पीट दिया।
विज्ञापन


सरेआम सभासद के घर पर हुए पथराव और फायरिंग से सनसनी फैल गई। घरों के दरवाजे बंद कर लोग दुबक गए। बवाल की सूचना मिलते ही गुरसहायगंज कोतवाल महेंद्र सिंह गौतम पुलिस बल के साथ पहुंच गए। पुलिस को देखकर हमलावर मौके से भाग निकले। वहीं पुलिस ने घायल सभासद के पिता एजाज को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने घायल एजाज की तहरीर पर जावेद अख्तर समेत परवेज अख्तर, अब्दुल रहमान, फैयाज के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक हरीश चंदर ने बताया कि झगड़ने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। दोनों पक्षों से दो-दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed