फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   FIR against eight power theft

बिजली चोरी में आठ के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Mon, 23 May 2016 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज Updated Mon, 23 May 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
FIR against eight power theft
राज्य बिजली बोर्ड ने प्रदेश विद्युत नियामक आयोग को 33 फीसदी तक दरें बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा है।
बिजली चोरों को पकड़ने और बकाएदारों पर शिकंजा कसने के लिए बिजली अधिकारियों ने छापामार अभियान चलाया। इस दौरान आठ लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा।  सभी के खिलाफ सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। अधिशासी अभियंता विद्युत पीराम के निर्देश पर उपखंड अधिकारी वीरभद्र सिंह, जेई दीप चंद, राजेश कुमार, टीजीटू हरि स्वरूप ने लाइनमैन के साथ शहर के मोहल्ला चौधरी सराय में चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन


इस दौरान गणेश नगर चौधरी सराय निवासी निशा तिवारी पत्नी सुरेंद्र कुमार, अरविंद सिंह वर्मा पुत्र कोमल सिंह, राजश्रेष्ठ कनौजिया पुत्र शेरपाल, सच्चिदानंद पुत्र सिरस्तेलाल को मीटर से पहले बाईपास कर बिजली चोरी करते पकड़ा। इसी तरह विश्वनाश पुत्र माधव सिंह, रजनी सैनी पत्नी वीरेंद्र सैनी, गीतेश व अशोक कुमार का बिजली बिल बकाया होने पर कनेक्शन काट देने के बावजूद दोबारा जुड़ा पाया गया। इन सभी के खिलाफ सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


अवर अभियंता दीप चंद्र ने बताया कि मीटर से बाईपास कर बिजली चोरी करने की उन्होंने वीडियो भी बनाई है। उधर अधिशासी अभियंता पी राम का कहना है कि बिजली चोरों और बकाएदारों के यहां छापामार अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही सभी बकाएदारों को जल्द ही नोटिस दी जाएगी। यदि एक सप्ताह के अंदर अपना बकाया बिल न जमा किया तो सभी के खिलाफ आरसी जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed