फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   farmer shot dead in connection of land dispute

जमीनी विवाद में किसान की गोली मारकर हत्या

Sat, 23 Jun 2018 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो ठठिया।
अमर उजाला ब्यूरो ठठिया। Updated Sat, 23 Jun 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
ठठिया। गुरुवार देर रात खेत पर मक्का की फसल की रखवाली कर रहे किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शव पर चार जगह गोली के निशान मिले हैं। छोटे भाई की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। हत्या के पीछे जमीन की रंजिश बतायी जा रही है।
विज्ञापन

 ठठिया थानाक्षेत्र के खरगापुर निवासी बदन सिंह (50) पुत्र दिवारीलाल की पत्नी की करीब पांच साल पहले मौत हो चुकी है। परिवार में बेटा अनुराग, मां लीलावती, पिता और दो भाई सुभाष और नहार सिंह हैं। भाइयों का परिवार भी साथ रहता है। लीलावती के नाम गांव में ही करीब सवा सौ बीघा जमीन है। इसकी देखरेख बदन सिंह और उसके दोनों भाई करते हैं। करीब छह माह पहले बदन सिंह और गांव के ही सुरेश पुत्र रामस्वरूप, अरुण और संतोष पुत्रगण रामलखन के खेत के बीच से चकरोड निकालने के लिए नापजोख तहसील की टीम ने की थी। बदन सिंह का आरोप रहा कि चकरोड के लिए उसकी जमीन ज्यादा ली जा रही है। इसका विरोध करने पर उसका सुरेश, अरुण और संतोष के साथ विवाद हो गया था। बदन सिंह के छोटे भाई सुभाष ने बताया कि  सुरेश और उसके भतीजे अरुण और संतोष ने बदन सिंह को देख लेने की धमकी दी थी।
विज्ञापन

गुरुवार रात भाई बदन सिंह खेत के किनारे सड़क पर सूख रही मक्का की फसल की रखवाली करने गया था। गांव के ही बलवंत के खेत के किनारे चारपाई डालकर लेटा था। आरोप है कि देर रात  तीनों लोगों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी और भाग गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ठठिया थाने के एसएसआई संजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। परिजन जमीन की रंजिश में हत्या की बात कह रहे हैं। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed