फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Farmer's house two and a half million of the stolen property

किसान के घर से ढाई लाख की संपत्ति चोरी

Fri, 15 Apr 2016 12:41 AM IST
kannauj, uttar pradesh, india
kannauj, uttar pradesh, india Updated Fri, 15 Apr 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
Farmer's house two and a half million of the stolen property
गांव के बाहर चोरों द्वारा फेंके गए टूटे पड़े बक्शे व बिखरा सामान। - फोटो : amar ujala
गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव मीरपुर में बुधवार रात परिवार साथ फसल काटने गए किसान के खाली मकान में चोरों ने धावा बोल ढाई लाख रुपये कीमत के जेवरात, बरतन और नगदी चुरा ली। खाली बक्से खेतों में मिले है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। मीरपुर निवासी विद्या सागर पुत्र दशरथ लाल व परिजन खेतों पर गेहूं की फसल कटाने के लिए गए थे। घर में कोई नहीं था।
विज्ञापन


बुधवार को चोर दरवाजे के ताले तोड़कर अंदर घुसे। बक्से में रखे 16 हजार रुपये, 30 ग्राम वजन का एक सोने का हार, 20 ग्राम वजन की दो सोने की जंजीर, एक जोड़ी सोने की झुमकी, एक जोड़ी सोने के कुंडल, दो सोने की अंगूठी, एक नाक की सोने की बेसर, दो जोड़ी पायल, एक कमर की करधनी, चांदी का बिछुआ और पीतल के कीमती बर्तन उठा ले गए। रात करीब दो बजे जब परिवार के लोग लौटे तो चोरी का पता चला।
विज्ञापन


छानबीन के दौरान गांव के बाहर खेतों में टूटे बक्से पड़े मिले, जबकि सामान गायब था। गृहस्वामी विद्या सागर का कहना है कि चोर करीब ढाई लाख रुपये कीमत का सामान चुरा ले गए। उसने गुरसहायगंज कोतवाली में तहरीर दी है। दारोगा तारकनाथ ने बताया कि मामले की तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed