{"_id":"5980c54b4f1c1b8c798b4568","slug":"fake-caught-gutkha-factory-arrested-one","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली गुटखा फैक्ट्री पकड़ी, एक गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नकली गुटखा फैक्ट्री पकड़ी, एक गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
Updated Tue, 01 Aug 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
जमीन में बैठा आरोपी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगरबत्ती कारखाने की आड़ में नकली पान मसाला बनाने की फैक्ट्री का पुलिस ने मंगलवार को भंडाफोड़ किया है। नकली पान मसाला के साथ मशीनों को कब्जे में लेते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार की सुबह कोतवाल आमोद कुमार सिंह और सरायमीरा चौकी प्रभारी अरिमर्दन सिंह ने पुलिस टीम के साथ शहर के हाजीगंज में अतीक के घर में चल रही अगरबत्ती कारखाना फैक्ट्री में छापा मारा। पुलिस ने अतीक को नकली पान मसाला बनाते समय गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गुटखा बनाने और पैकेजिंग करने वाली मशीनों व नामचीन पान मसाला पाउच व करीब 10 हजार का तैयार नकली पान मसाला बरामद किया।
कोतवाल आमोद कुमार सिंह ने बताया कि अतीक अपने अगरबत्ती कारखाने में कई दिनों से नकली पान मसाला बना रहा था। यह माल फर्रुखाबाद, औरैया, इटावा, हरदोई जनपदों में बेचने के लिए भेजते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन