{"_id":"71a2a052e1c85c729622a3993656d1f6","slug":"enter-online-fir-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आनलाइन दर्ज करें एफआईआर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आनलाइन दर्ज करें एफआईआर
ब्यूरो/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Thu, 10 Sep 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव और पुलिस की समस्याओं को
विज्ञापन
लेकर एसपी ने पुलिस कार्यालय में बैठक ली। उन्होंने थाना और कोतवाली
प्रभारियों समेत जवानों को दिशा-निर्देश दिए गए।
एसपी ने सबसे पहले पिछले सम्मेलन में आईं शिकायतों के निस्तारण की जानकारी ली। इसके बाद थाना और कोतवाली से आए पुलिस जवानों से उनकी समस्याएं पूछीं। कुछ जवानों ने समस्याएं रखीं। एसपी ने संबंधित लिपिक को समस्या नोट कराकर सप्ताह भर के अंदर निस्तारण के निर्देश दिए।
एसपी ने निर्देश दिए कि एफआईआर और एनसीआर को आनलाइन कंप्यूटर से ही दर्ज किया जाए। खास तौर से एनसीआर को बुक में न दर्ज किया जाए। उन्होंने थाना व कोतवाली प्रभारियों से अपराध रोकने पर सलाह मांगी।
सदर कोतवाली प्रभारी भुल्लन यादव ने कहा कि पुलिस जवानों के पास अतिरिक्त ड्यूटियां होने से वे अपने क्षेत्रों में भ्रमण नहीं कर पाते हैं। इससे उनका जनता से संपर्क टूटता जा रहा है। जो गोपनीय सूचनाएं उन्हें मिलती रही हैं, वे अब नहीं मिल रही हैं। इस कारण अवैध शराब, शस्त्र फैक्ट्री सहित अन्य अवैध कारोबार होने की भनक नहीं लग पाती।
एसपी ने कहा कि पुलिस मतदान केंद्रों का भ्रमण करे। चुनाव में गड़बड़ी फैलाने वालों के नाम नोट कर उनके खिलाफ कार्रवाई करे। इस तरह के लोगों को नोटिस भेजकर चिह्नित किया जाए।
इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक सुभाष शाक्य, क्षेत्राधिकारी सदर करन सिंह, छिबरामऊ सीओ वीपी सोलंकी, तिर्वा सीओ सुरेंद्र पाल सिंह, यातायात निरीक्षक विनोद यादव, इमरान खान, आरपी पांडेय, रजनेश चौहान, संतोष व्यास आदि थानाध्यक्ष व कोतवाल मौजूद रहे।