{"_id":"5730e36d4f1c1b1605919f53","slug":"elderly-man-was-killed-by-lightning","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली गिरने से अधेड़ की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजली गिरने से अधेड़ की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
Updated Tue, 10 May 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
lighting strikes monument
- फोटो : daily mail
अमरौली गांव में सोमवार सुबह बिजली गिरने से अधेड़ की मौत हो गई। गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के अमरौली निवासी पुत्तूलाल (40) पुत्र बसंतलाल सोमवार सुबह खेतों की ओर शौच के लिए गया था। लौटते समय आकाशीय बिजली गिर जाने से वह बुरी तरह झुलस गया।
घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। काफी देर तक घर न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की तो पुत्तूलाल का शव खेत में पड़ा मिला। सूचना पर छिबरामऊ एसडीएम महेश प्रसाद दीक्षित मौके पर पहुंचे और पुलिस को पोस्टमार्टम कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही परिजनों को दैवी आपदा में मुआवजे का आश्वासन दिया।