{"_id":"5bd74a6cbdec22694900738c","slug":"el-asistente-del-cajero-de-arto-fue-asesinado","type":"story","status":"publish","title_hn":"एआरटीओ के सहायक कैशियर को गोली मारकर 2.81 लाख लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एआरटीओ के सहायक कैशियर को गोली मारकर 2.81 लाख लूटे
kannauj
Updated Mon, 29 Oct 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
घायल एआरटीओ के सहायक कैशियर अनुराग पांडेय।
- फोटो : amar ujala
सरायमीरा स्थित स्टेट बैंक के बाहर सोमवार को एआरटीओ के सहायक कैशियर को गोली मारकर नकाबपोश बदमाशों ने पौने तीन लाख रुपये लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने एआरटीओ के सिपाही, चालक व पिकेट ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड जवानों पर भी फायरिंग की और भाग निकले। घायल सहायक कैशियर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सहायक कैशियर की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
लखनऊ के मानकनगर थानाक्षेत्र के विक्रमनगर निवासी अनुराग पांडेय (52) पुत्र शिव कुमार एआरटीओ कन्नौज में सहायक कैशियर हैं। सोमवार दोपहर करीब 2:30 बजे वह कार से कार्यालय का 281421 रुपये जमा करने एसबीआई की सरायमीरा तिर्वा क्रासिंग शाखा गए थे। उनके साथ चालक अरविंद कुमार और सिपाही इंदर सिंह भी था। कार से उतर कर वह बैंक में जाने लगे, तभी हाथ में पिस्टल लिए नकाबपोश बदमाश उनसे झोला छीनने लगा। इसी बीच एक नकाबपोश बैंक के अंदर से निकला और अनुराग के हाथ में गोली मार दी। फायर होने से भगदड़ मच गई और बदमाशों ने सहायक कैशियर से रुपयों से भरा झोला छीन लिया।
सिपाही इंदर सिंह और चालक अरविंद ने बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। सहायक कैशियर, चालक व सिपाही बैंक के अंदर भाग कर जान बचाई। हेलमेट लगाए तीसरा बदमाश पल्सर बाइक स्टार्ट किए खड़ा था। बाइक पर बैठक तीनों बदमाश भागे। पिकेट पर तैनात होमगार्ड जवानों ने उन्हें घेरने का प्रयास किया तो बदमाश फायरिंग करते हुए भाग निकले। सूचना पर सरायमीरा चौकी प्रभारी अरिमर्दन सिंह व सीओ श्रीकांत प्रजापति मौके पर पहुंचे और घायल अनुराग पांडेय को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस को मौके से कारतूस का एक खोखा मिला है। एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने बैंक के सीसीटीवी कैमरे खंगाले। उन्होंने जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार का दावा किया है।