{"_id":"5a00b1e24f1c1b86698b9dd3","slug":"dump-supplier-to-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"धरी गई तमंचा सप्लायर महिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धरी गई तमंचा सप्लायर महिला
kannauj
Updated Tue, 07 Nov 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
तमंचों के साथ पकड़ी गई महिला से पूछताछ करते एसपी हरीश चंदर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छिबरामऊ। जनपद फर्रुखाबाद की तमंचा सप्लायर एक महिला को पुलिस ने सोमवार को ग्राहक बनकर दबोच लिया। उसके पास से 315 बोर के 5 तमंचे बरामद हुए हैं। पकड़ी गई महिला पहले भी तमंचा सप्लाई में जेल जा चुकी है। पुलिस महिला के पति और देवर की तलाश में जुटी है। एसपी का कहना है कि निकाय चुनाव में गड़बड़ी फैलाने के लिए इन तमंचों को बिक्री के लिए ले जाया जा रहा था।
सोमवार को स्वाट टीम प्रभारी पप्पू सिंह ठैनुआं को सूचना मिली कि जनपद फर्रुखाबाद के कस्बा कमालगंज से एक महिला तमंचे बेचने के लिए जाती है। पुलिस ने उससे संपर्क किया और ग्राहक बनकर नगर के फर्रुखाबाद चौराहा पर बुलाया। महिला झोले में 5 तमंचे लेकर आ गई, तभी पुलिस ने उसे धर दबोचा। पूछताछ में महिला ने अपना नाम शीतल पत्नी राजेश पंजाबी निवासी मोहल्ला गढिय़ा, कस्बा व थाना कमालगंज जनपद फर्रुखाबाद बताया। महिला के साथ दो मासूम बच्चे भी थे, जिससे कोई उस पर शक न कर सके।
मामले का खुलासा करते हुए एसपी हरीशचंदर ने बताया कि शीतल का पति राजेश पुत्र बलवीर पंजाबी और उसका देवर अरविंद तमंचे बनाने का काम करते हैं। 2015 में गुरसहायगंज कोतवाली पुलिस ने राजेश और शीतल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसके बाद भी यह लोग अवैध हथियारों के कारोबार से जुड़े रहे। आरोपी महिला का कहना था कि उसके देवर ने उसे तमंचे बेचने के लिए भेजा था, तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया। एसपी ने बताया कि निकाय चुनाव में गड़बड़ी फैलाने के उद्देश्य से इन अवैध तमंचों को बिक्री के लिए ले जाया जा रहा था। उन्होंने पुलिस टीम को ढाई हजार रुपए इनाम देने की घोषणा की है।