{"_id":"5a492aee4f1c1b156b8bf5f9","slug":"dowry-is-hanged-for-marriage","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए विवाहिता को फं दे पर लटकाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज के लिए विवाहिता को फं दे पर लटकाया
अमर उजाला, कन्नौज
Updated Sun, 31 Dec 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
deadbody
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज में दो लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर एक युवक ने पांच माह की गर्भवती पत्नी को मारकर फं दे पर लटका दिया। युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। घटना इंदरगढ़ थानाक्षेत्र के सहियापुर गांव की है।
सहियापुर निवासी धीरेंद्र यादव का विवाह जून 2017 में कानपुर देहात रसूलाबाद के गदनपुर गांव निवासी महेंद्र यादव की पुत्री बेबी के साथ हुआ था। महेंद्र यादव के मुताबिक विवाह के कुछ समय बाद से ही दामाद दो लाख रुपये की मांग करने लगा। उन्होंने इतनी बड़ी रकम देने में असमर्थता जाहिर की तो बेटी का उत्पीड़न शुरू कर दिया। आए दिन उसके साथ मारपीट की जाने लगी।
कई बार उन्होंने समझाने का प्रयास भी किया लेकिन बात नहीं बनी। आरोप है कि शनिवार रात करीब आठ बजे धीरेंद्र ने बेबी की मारपीट कर हत्या कर दी और शव को कमरे में ही फांसी के फंदे पर लटका दिया। मामले की जानकारी उन्हें फोन पर दी गई। जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ने बताया कि धीरेंद्र के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।