{"_id":"572102574f1c1b522ba91613","slug":"dispute-turns-around-the-bride-refused-to-marry","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेरों के वक्त विवाद, दुल्हन का शादी से इनकार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फेरों के वक्त विवाद, दुल्हन का शादी से इनकार
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
Updated Wed, 27 Apr 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
changes in indian weddings
ठठिया थाना क्षेत्र के एक गांव में फेरों के वक्त हुए विवाद के बाद दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। दुल्हे और उसके पिता को बंधक बनाया गया। बाद में दहेज का सामान वापसी के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक की बारात क्षेत्र के एक गांव में आई। गाजेबाजे के साथ बारात पहुंची। वहां जनातियों ने बारातियों की जमकर आव भगत की। हंसी-खुशी के साथ जयमाल की रस्म भी पूरी हो गई।
इसके बाद दोनों पक्ष डीजे की धुन पर जमकर झूमे गाए। सुबह भांवरों के वक्त किसी बात को लेकर दुल्हन नाराज हो गई और वह मंडप से उठ गई। इसके बाद उसने शादी से इनकार कर दिया। इससे हड़कंप मच गया। काफी प्रयास के बावजूद जब शादी के लिए सहमत नहीं बनी तो लड़की पक्ष के लोगों ने दहेज में दिया गया सामान वापस लेने के लिए दूल्हा व उसके पिता को बंधक बना लिया। काफी देर तक पंचायत चलती रही पर युवती शादी के लिए तैयार नहीं हुई।
कई घंटे तक दहेज में दी गई बाइक, नगदी समेत अन्य सामान वापस किया गया। इसके बाद दूल्हा व उसके पिता को मुक्त कर मामले में समझौता कर लिया गया। उधर पुलिस का कहना है कि मामले की जानकारी नहीं है और न ही कोई शिकायत करने आया है।