{"_id":"5a1081ad4f1c1b79548be1ea","slug":"dish-in-the-temple-of-greed-for-treasure","type":"story","status":"publish","title_hn":"खजाने के लालच में मंदिर में लगाई सेंध","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खजाने के लालच में मंदिर में लगाई सेंध
kannauj
Updated Sun, 19 Nov 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
प्राचीन मंदिर में चोरों द्वारा लगाई गई सेंध।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चपुन्ना (इटावा)। मंदिर के गर्भगृह में 100 साल पुराना खजाना गड़े होने की अफवाह फैलते ही रात में अराजकतत्वों ने मंदिर में सेंध लगा दी। सुबह जानकारी होते ही गुस्साए भक्तों ने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। महंत ने बताया कि अराजकतत्वों ने मंदिर के गर्भगृह में लगी एक मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया है।
क्षेत्र के ग्राम भावलपुर व गढ़िया पाह के बीच में भगवान शिव का प्राचीन मंदिर है। सुबह जब भक्त पूजा करने के लिए गए, तो उन्होंने मंदिर की एक दीवार में सेंध देखी। अंदर एक मूर्ति भी क्षतिग्रस्त थी। लोगों ने इस घटना की सूचना मंदिर के महंत श्रीश्री 108 रघुवीरनाथ महाराज को दी। इसके बाद भक्तों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। मंदिर के महंत ने बताया कि यह प्राचीन मंदिर सैकड़ों साल पुराना है।
कुछ दिन पहले अराजकतत्वों ने अफवाह फैली दी कि मंदिर के गर्भगृह में प्राचीन खजाना गढ़ा हुआ है। इसी खजाने के लालच में अराजकतत्वों ने मंदिर की दीवार में सेंध लगा दी, जिससे अंदर रखी एक मूर्ति क्षतिग्रस्त हो गई। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी, लेकिन मौके पर कोई भी पुलिसकर्मी नहीं पहुंचा, जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। इस संबंध में थानाध्यक्ष आरपी पांडेय ने बताया कि किसी ने पुलिस को इस तरह की घटना की सूचना नहीं दी है। फिर भी वह चपुन्ना चौकी इंचार्ज जफर अब्बास को मौके पर भेजकर मामले की जांच कराएंगे। यदि महंत जी तहरीर देंगे, तो अराजकतत्वों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।