फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Deranged young man's throat slit

विक्षिप्त युवक की गला रेतकर हत्या

Sun, 26 Feb 2017 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Sun, 26 Feb 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
Deranged young man's throat slit
विक्षिप्त - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रामपुर निगोह निवासी विक्षिप्त युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। उसका शव बहवलपुर-सौरिख संपर्क मार्ग के किनारे पड़ा मिला। उसके भाई ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


नगर के सौरिख रोड पर बहवलपुर जाने वाले मार्ग के किनारे देर रात युवक का शव खून से लथपथ पड़ा था। रात में गश्त कर रही पुलिस ने देखने के बाद सौ शैय्या अस्पताल पहुंचाया। उसके गले पर धारदार हथियार से काटने का निशान था। वहां पर शिनाख्त ग्राम रामपुर निगोह निवासी योगेशचंद्र मिश्रा उर्फ बिंटू (36) पुत्र गंगाकिशन मिश्रा के रूप में हुई। जानकारी पाकर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन


परिजनों में कोहराम मच गया। भाई अवनीश मिश्रा ने बताया कि योगेश उर्फ बिंटू विक्षिप्त था और वह घर से बिना बताए निकल जाता था। कई बार तो वह 8-10 दिन बाद घर लौटता था। वह शराब पीने का आदी था। इसी वजह से उसकी आयेदिन किसी न किसी से लड़ाई हो जाती थी। उसे आशंका है कि योगेश का नशेबाजी में किसी से विवाद हो गया होगा और उसने हत्या कर दी। उसकी किसी से कोई व्यक्तिगत रंजिश नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी पाकर क्षेत्राधिकारी सोमेंद्र कुमार नेगी, प्रभारी निरीक्षक राजबहादुर सिंह, कस्बा इंचार्ज गणेश प्रसाद मिश्रा भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने अवनीश की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। रविवार सुबह पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसके अन्य भाई गांव में रहकर खेतीबाड़ी करते थे।

खुलासे के लिए दो टीमें गठित
छिबरामऊ। क्षेत्राधिकारी सोमेंद्र कुमार नेगी ने बताया कि हत्या के खुलासे के लिए पुलिस की दो टीमें गठित की गई हैं। पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी के निर्देश पर स्वाट टीम प्रभारी पप्पू सिंह ठैनुआं और सर्विलांस प्रभारी तारिक खान की टीम को खुलासे के लिए लगाया गया है। दूसरी टीम प्रभारी निरीक्षक राजबहादुर सिंह के नेतृत्व में मामले की छानबीन कर रही है।


धारदार हथियार से गला रेतकर की गई हत्या
छिबरामऊ। विक्षिप्त युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई थी। मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। पुलिस कई पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की गहनता से छानबीन कर रही है। स्वाट टीम ने मृतक के गांव जाकर भी लोगों से इस बारे में पूछताछ की। रविवार दोपहर बाद जिला अस्पताल में मृतक योगेश मिश्रा उर्फ बिंटू के शव का पोस्टमार्टम किया गया। चिकित्सकों के मुताबिक किसी धारदार हथियार से उसकी गला रेतकर हत्या की गई। इसके अलावा शरीर पर कहीं चोट के निशान भी मौजूद नहीं हैं। जिस समय योगेश की हत्या की गई, उस समय वह नशे में था। इधर, स्वाट टीम प्रभारी पप्पू सिंह ठैनुआं व सर्विलांस प्रभारी तारिक खान की टीम ने गांव जाकर ग्रामीणों से मृतक की पारिवारिक पृष्ठभूमि के बारे में जानकारी की। ग्रामीणों ने बताया कि चार भाइयों में सबसे बड़े भाई अवनीश की शादी हुई थी, लेकिन कुछ समय बाद उसकी पत्नी भी उसे छोड़कर चली गई थी। तीन भाई अविवाहित हैं और गांव में रहकर खेतीबाड़ी करते हैं। चारो भाइयों के बीच लगभग 45 बीघा खेती है। योगेश विक्षिप्त होने के कारण अकसर घर से गायब रहता था। इसलिए परिवारीजनों को उसकी फिक्र भी नहीं रहती थी। क्षेत्राधिकारी सोमेंद्र कुमार नेगी ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को गंभीरता से लेकर मामले की छानबीन में जुटी है। शीघ्र ही घटना के खुलासे का प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed