फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Debt-ridden farmer suicide by hanging

कर्ज में डूबे किसान ने फांसी लगाकर जान दी

Tue, 07 Jun 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज Updated Tue, 07 Jun 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
Debt-ridden farmer suicide by hanging
आत्महत्या - फोटो : Bureau
इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के पूराराय गांव में सोमवार सुबह कर्ज में डूबे एक किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पूराराय गांव निवासी रामऔतार (55) पुत्र नेकराम का शव सोमवार सुबह छह बजे के करीब गांव के बाहर स्थित एक बाग के पास पेड़ से लटका मिला।
विज्ञापन


सुबह जब ग्रामीण उधर से गुजरे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई।  ग्रामीणों ने किसानों के परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों के मुताबिक रामऔतार पर काफी कर्जा था। इस वजह से वह पिछले कुछ दिनों से परेशान चल रहा था। सुबह चार बजे के करीब खेत के लिए वह घर से बाहर निकला था। घटना की जानकारी पाकर इंदरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed