{"_id":"57853a7a4f1c1b117a13e8fa","slug":"debt-farmer-suicide-by-hanging","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्ज में डूबे किसान ने फांसी लगाकर जान दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कर्ज में डूबे किसान ने फांसी लगाकर जान दी
अमर उजाला/कन्नौज
Updated Wed, 13 Jul 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
रामलखन की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
थानाक्षेत्र के खबरामऊ में कर्ज में डूबे अधेड़ किसान ने फांसी लगाकर जान दे दी। दोपहर को पशु चराने निकले चरवाहों को किसान का शव पेड़ पर फांसी के फंदे से लटकता मिला है। किसान के ऊपर दो बैंकों का लगभग डेढ़ लाख रुपये कर्जा था। जानकारी के मुताबिक थानाक्षेत्र के खबरामऊ गांव निवासी राम लखन पुत्र छक्कूलाल अविवाहित थे। वह भतीजों के पास रहकर जीवन यापन के लिए खेती कर रहे थे। उनके पास एक एकड़ जमीन थी।
रामलखन पिछले साल गेहूं की फसल बर्बाद हो जाने से परेशान था। रामलखन ने केसीसी के माध्यम से डेढ़ लाख रुपया बैंक से लोन ले रखा था। इसकी वह भरपाई नहीं कर पा रहा था। मंगलवार दोपहर रामलखन का शव गांव से एक किलोमीटर दूर ताहपुर निवासी रामऔतार के खेतों के पास खड़े शहतूत के पेड़ पर रस्सी के सहारे लटकता मिला।
चरवाहों ने रामलखन का शव लटका देख परिजनों को सूचना दी। रामलखन की मौत की खबर सुन परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंचे दरोगा छेदीलाल ने शव का पंचनामा भरा है। मृतक के भतीजे अर्जुन की तहरीर पर पुलिस ने फौती सूचना दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।