फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   DCM's auto collision killed, a death

डीसीएम ने आटो को मारी टक्कर, एक की मौत

Wed, 01 Jun 2016 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज Updated Wed, 01 Jun 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
DCM's auto collision killed, a death
जिला अस्पताल में घायल पड़ी महिला व बच्चा। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जीटी रोड बाईपास हैवतपुर कटरा गांव के सामने डीसीएम की चपेट में आने से आटो पलट गया। इससे एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। सभी लोग देवा शरीफ मजार से लौट रहे थे। समधन कोतवाली गुरसहायगंज से एक आटो में सवार होकर करीब एक दर्जन लोग देवा शरीफ सोमवार की सुबह गए हुए थे।
विज्ञापन


मंगलवार को सभी आटो से लौट रहे थे। जीटी रोड बाईपास पर गांव हैवतपुर कटार के सामने आटो को एक डीसीएम ने टक्कर मार दी। इससे चालक नियंत्रण खो बैठा और आटो जीटी रोड के किनारे खड्ड में पलट गया। हादसे में रियाज के एक वर्षीय पुत्र शाहिल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वकार (2) पुत्र नतीफ, सैव(11) पुत्र नफीस, समन (5) पुत्र नफीस, शायरा (32) पत्नी नफीस, रियाज (25) पुत्र मुखतियार खां, गुलशन (22) पत्नी रियाज घायल हो गए।
विज्ञापन


आटो को सीधा कर राहगीरों ने घायलों को बाहर निकाला। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। उधर, दुर्घटना के बाद चालक डीसीएम लेकर फरार हो गया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed