फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Day-to-day robbery, chawki charge suspension

दिनदहाडे़ दो लूट, चौकी इंचार्ज सस्पेंड

Tue, 28 Mar 2017 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Tue, 28 Mar 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
Day-to-day robbery, chawki charge suspension
वाहनों की चेकिंग करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

कस्बा बतकंदरपुर में बाइकर्स लुटेरों ने पुलिस चौकी से महज 20 मीटर दूर युवती से तमंचे के बल पर दस हजार रुपये लूट लिए। वहीं निगम मंडी के पास बेखौफ लुटेरों ने सब्जी विक्रेता को पीटकर ढाई हजार रुपये लूट लिए। दिनदहाड़े हुई वारदातों पर एसपी ने सिकंदरपुर चौकी इंचार्ज को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर कोतवाल को घटनाओं का खुलासा करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


तमंचे के बल पर बहनों से दस हजार लूटे
सिकंदरपुर। पुलिस चौकी क्षेत्र के मदारपुर निवासी प्रताप वर्मा की पुत्री सुमन चचेरी बहन चांदनी पुत्री रामफेरे वर्मा के साथ मंगलवार को कस्बे की बैंक आफ इंडिया से दस हजार रुपये निकालकर घर जा रही थी। पुलिस चौकी से महज 20 मीटर दूर अपाचे बाइक आए दो बदमाशों ने दोनों बहनों को तमंचा दिखाकर पर्स छीन लिया और गुरसहायगंज की ओर भाग गए। सुमन ने शोर मचाया तो भीड़ जुट गई। सूचना पर चौकी इंचार्ज दीपक कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित बहनों से पूछताछ करते हुए बैंक में सीसीटीवी फुटेज खंगाले। थोड़ी देर बाद प्रभारी निरीक्षक राजबहादुर सिंह भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में लुटेरों की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। सुमन ने घटना की तहरीर पुलिस चौकी में दी है।
विज्ञापन


20 मीटर का रास्ता फिर भी देर से पहुंची पुलिस
सिकंदरपुर। पुलिस चौकी से 20 मीटर दूर दिनदहाड़े लूट हुई। लोगों के मुताबिक सूचना मिलने के बाद भी पुलिस देर से पहुंची। जैसे ही एसपी दिनेश कुमार पी को घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने लापरवाही के आरोप में चौकी इंचार्ज दीपक कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। इसके बाद उन्होंने प्रभारी निरीक्षक राजबहादुर सिंह को लुटेरों की धरपकड़कर घटना के जल्द खुलासे के निर्देश दिए हैं। सूत्रों की मानें जिस समय यह वारदात हुई, उस समय चौकी इंचार्ज सो रहे थे। यही शिकायत मिलने पर एसपी ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सब्जी विक्रेता से ढाई हजार रुपये व मोबाइल छीना
छिबरामऊ। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बढ़ैपुर निवासी शिवरतन शाक्य का पुत्र आकाश शाक्य निगम मंडी के पास सब्जी की दुकान लगाता है। आकाश के मुताबिक जब वह दुकान पर बैठा था, उसी समय दो युवक वहां आए और उसे पकड़ लिया। एक ने तमंचा दिखाते हुए जेब में सब्जी बिक्री के ढाई हजार रुपये लूट लिए और दूसरे ने उसका मोबाइल छीन लिया। विरोध करने पर उसे पीटा। शोर सुन आसपास के लोग जब तक आते तब तक दोनों युवक भाग निकाले। सूचना पर पहुंचे निगम मंडी चौकी इंचार्ज फौरन सिंह यादव ने पूछताछ की। आकाश ने तहरीर दी है। अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।  

पुलिस ने देर रात तक खंगाले वाहन
छिबरामऊ। क्षेत्र में लूट की दो वारदात के बाद और एसपी के निर्देश पर पुलिस ने जीटी रोड के अलावा सभी लिंक रोडों पर बैरियर लगाकर वाहन चेकिंग की जा रही है। देर रात तक वाहन चेकिंग का सिलसिला चलता रहा।


क्या कहते जिम्मेदार
लुटेरों की धरपकड़ के लिए पुलिस की दो टीमें लगाई गईं हैं। इसके अलावा अलग-अलग स्थानों पर वाहन चेकिंग भी कराई जा रही है। शीघ्र ही लूट की घटनाओं का खुलासा किया जाएगा।
- सोमेंद्र कुमार नेगी, पुलिस क्षेत्राधिकारी, छिबरामऊ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed