फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Dabangas beat women, wear clothes

दबंगों ने महिलाओं को पीटा, कपड़े फाड़े

Wed, 13 Dec 2017 12:38 AM IST
kannauj
kannauj Updated Wed, 13 Dec 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
Dabangas beat women, wear clothes
घटनास्थल पर जानकारी करते पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala

विज्ञापन
खडिनी। कस्बे में विवादित भूमि पर कब्जा करने पहुंचे दबंगों ने विरोध कर रहीं महिलाओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा और कपड़े फाड़ दिए। मारपीट से महिलाओं को चोटें आईं हैं, जबकि एक युवती वहीं बेहोश हो गई। झगड़े की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक आरोपी भाग चुके थे। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है।

मंगलवार सुबह दस बजे के करीब विवादित भूमि पर कस्बा निवासी भाजपा नेता अनिल कुमार गुप्ता अपने साथी प्रदीप गुप्ता व राजू सहित कई अज्ञात लोगों के साथ कब्जा करने पहुंचे, उसी समय वहां मौजूद मुन्नीदेवी शाक्य, शीला देवी व शिखा ने विरोध किया। दबंगों ने महिलाओं को लाठी-डंडों से दौड़ा-दौड़ाकर पीट दिया और उनके कपड़े फाड़ दिए।
विज्ञापन


यहां तक कि महिलाओं को काफी दूर तक घसीटा। लोगों की सूचना पर डायल 100 के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे, तब तक आरोपी मौके से भाग निकले थे। घटना के बारे में सुरेशचंद्र पुत्र मुंशीलाल ने बताया कि उनके गांव के अभिलेख जल चुके हैं। उसके नाम जमीन है जो सहखातेदार बनवारी पुत्र उमरावप्रसाद के नाम दर्ज है, जिसमें बनवारी के पुत्र अनिल कुमार उक्त भूमि पर जबरिया कब्जा कर निर्माण कार्य करवा रहे हैं। 2010 में भी इन्होंने मारपीट कर जानमाल की धमकी दी थी, तब उच्चाधिकारियों ने इस पर यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए थे। इसके बाद भी अनिल इस जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मालूम हो कि जमीन पर कब्जे के विरोध में महिलाओं ने अनशन भी किया था। अभी तक पुलिस प्रशासन और अधिकारी इस समस्या का समाधान नहीं कर पाए हैं। इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष बसंतबराम कुशवाह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर लेी गई है। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed