{"_id":"57d6f88e4f1c1beb5bd47760","slug":"couple-robbed-cash-and-jewelery","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंपति से नगदी व जेवरात लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दंपति से नगदी व जेवरात लूटे
अमर उजाला/कन्नौज
Updated Tue, 13 Sep 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
rupee shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नादेमऊ से पैदल गांव जा रहे दंपति को बाइक सवार बदमाशों ने मारपीट कर नगदी व जेवरात लूट लिए। पीड़ित ने थाने में एक को नामजद करते हुए चार के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। नादेमऊ क्षेत्र के ग्राम जमुनियापुर निवासी कमल पुत्र राधेश्याम पानीपत हरियाणा में नौकरी करता है। वह गांव लौटते समय सौरिख से नादेमऊ पहुंचा और वहां से पत्नी पूनम देवी के साथ पैदल गांव की तरफ रहा था।
तभी सोमवार शाम करीब साढ़े छह बजे दो बाइकों से आए चार लोगों ने उन्हें रोक लिया और उसके साथ मारपीट कर 21 हजार रुपये, उसकी पत्नी के कान के झाले व अंगूठी लूट कर फरार हो गए। पीड़ित ने सौरिख थाने पहुंचकर ग्राम जमुनियापुर निवासी बृजेश पुत्र हेमराज व उसके तीन अन्य अज्ञात साथियों के खिलाफ तहरीर दी है। सौरिख थानाध्यक्ष संतोष कुमार व्यास का कहना है कि मामला मारपीट का लग रहा है। फिर भी जांच की जा रही है।