{"_id":"5760529d4f1c1b4a2511bba0","slug":"cops-nab-including-the-elderly-fell-from-the-roof","type":"story","status":"publish","title_hn":"धरपकड़ में सिपाही समेत छत से गिरा अधेड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धरपकड़ में सिपाही समेत छत से गिरा अधेड़
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
Updated Wed, 15 Jun 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
चिंतपूर्णी मंदिर में दर्शनों को लेकर हुए विवाद के बाद श्रद्धालु और सुरक्षा कर्मी भिड़ गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानाक्षेत्र के बिछपुरवा में किशोरी को बहला फुसला कर ले जाने के मामले में तिर्वा पुलिस ने आरोपी के घर छापा मारा। आरोपी तो मौके से भाग निकला लेकिन आपा-धापी में आरोपी का चाचा और एक सिपाही छत से नीचे गिर पडे़। इसमें आरोपी का चाचा गंभीर रूप से घायल हो गया। मामला बिगड़ता देख पुलिस फोर्स सिपाही समेत मौके से भाग निकले। बिछपुरवा गांव में पिछले माह रोहित पुत्र जनवेश के खिलाफ तिर्वा कोतवाली में लड़की को ले जाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज हुई थी।
इसमें तिर्वा पुलिस आरोपी के चाचा गांव के नरवीर पुत्र सोबरन सिंह से पूछताछ भी की। सफलता हाथ लगती न देख तिर्वा व तालग्राम पुलिस ने सोमवार रात नरवीर के घर छापा मारा। पुलिस की भनक पाकर रोहित मौके से भाग निकला। इधर, नरवीर के बेटे बाबू ने बताया कि पिता छत पर सो रहे थे।
तभी पुलिस ने मकान को घेरकर पुलिस घुस आई और एक सिपाही छत पर आ पहुंचा। इस दौरान सिपाही व उसके पिता छत से नीचे आ गिरे। चीख-पुकार सुन आसपास के लोग दौड़ पड़े। मोहल्ले की भीड़ जमा होती देख पुलिस मौके से भाग निकली। उसने मौके पर जाकर देखा तो उसके पिता के दोनों पैर टूट गए थे।
विज्ञापन
घायल को परिजन छिबरामऊ स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए, जहां से उसे फर्रुखाबाद रेफर कर दिया गया है। परिजनों को कहना है कि वह मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से करेंगे। इस संबंध में तालग्राम थानाध्यक्ष मोहम्मद अनवर अहमद का कहना है कि उनके थाने से रात में कोई फोर्स नहीं गया था। तथाकथित लोगों पर तालग्राम थाने में कोई मुकदमा दर्ज नहीं है। फोर्स किसी और थाने का हो सकता है, उन्हें जानकारी नहीं है।