फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Clashed with truck roadways bus, six injured

ट्रक से भिड़ी रोडवेज बस, छह घायल

Mon, 18 Jul 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला/कन्नौज
अमर उजाला/कन्नौज Updated Mon, 18 Jul 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
Clashed with truck roadways bus, six injured
दुर्घटनाग्रस्त बस। - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली की ओर से आ रही रोडवेज बस जसोदा के पास सामने से आ रहे ट्रक से टकारा गई। दुर्घटना में बस में सवार छह यात्री घायल हो गए।  सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जानकारी केे मुताबिक सोमवार सुबह खुर्जा डिपो की बस दिल्ली से सवारियां भरकर कन्नौज आ रही थी। जसोदा गांव के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक व बस की आमने-सामने भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन


तेज आवाज के साथ हुई टक्कर में बस में सवार यात्रियों में कोहराम मच गया। चीख पुकार की आवाज सुन स्थानीय लोग दौड़ पड़े। स्थानीय लोगों ने बस में सवार घायल कन्नौज जिला के थाना विशुनगढ़ के गांव मलपुरा निवासी सुरेंद्र (45), विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के गांव हरिपुर निवासी श्याम किशोर (40), गुरसहायगंज थाना क्षेत्र के गांव निवासी आरती (22), प्रिया यादव (20), जिला बुलंदशहर थाना खुर्जा गांव शेखू निवासी मुकेश (40) और दिल्ली थाना नगलोई के उमेरियापुर निवासी श्रीकृष्ण मूर्ति को गंभीर चोटें आईं हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दुर्घटना करने के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन



वहीं रोडवेज बस चालक भी दुर्घटना के बाद फरार हो गया। मौक पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से रोडवेज बस को जसोदा चौकी में खड़ा करवाया। वहीं दुर्घटना के चलते करीब दो घंटों तक यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed