{"_id":"56fd70334f1c1bec48f00105","slug":"clashed-head-and-assistant-teacher-in-front-of-children","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों के सामने भिड़े हेड व सहायक टीचर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्चों के सामने भिड़े हेड व सहायक टीचर
kannauj, uttar pradesh, india
Updated Fri, 01 Apr 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
Fight
प्राथमिक स्कूल फिरोजपुर में हेड टीचर व सहायक अध्यापक के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बच्चों के सामने ही दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ अभद्र व्यवहार किया। प्राथमिक स्कूल फिरोजपुर के हेड टीचर दीनानाथ ने आरोप लगाया कि उनके स्कूल के सहायक अध्यापक पुष्पेंद्र यादव ने गुरुवार को शिक्षण कार्य समाप्त होने के कुछ समय पहले उनसे उपस्थिति रजिस्टर छीन लिया। इसके बाद उसमें हस्ताक्षर किए।
उनके विरोध करने पर पुष्पेंद्र अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए हाथापाई पर उतारू हो गए। इसके बाद आलमारी की चाबी छीनकर चले गए। उनका कहना है कि घटना की शिकायत खंड शिक्षा अधिकारी व बीएसए से लिखित रूप से करेंगे। उधर, सहायक टीचर पुष्पेंद्र ने आरोपों को झूठा बताया है। उन्होंने कहा कि हेड टीचर दो दिन अनुपस्थित रहे। गुरुवार को स्कूल आने के बाद उन्होंने बैक डेट में साइन करने की कोशिश की। इस पर उन्होंने रजिस्टर उच्चाधिकारियों को दिखाने के लिए ले लिया है।