{"_id":"57a77e1c4f1c1bbb532b88ad","slug":"claimed-the-lives-of-farmers-stuck-with-broken-strings","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूटे तार से चिपककर किसान की जान गई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टूटे तार से चिपककर किसान की जान गई
अमर उजाला/कन्नौज
Updated Sun, 07 Aug 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद मृतक के परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के पाला गांव में एचटी लाइन के टूटे तार से चिपककर एक किसान की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। हरदोई जिले के गांव बुधइया थाना सुरसा निवासी सुधीर कुमार जाटव (30) पुत्र स्व. हीरालाल पिछले कुछ सालों से पाला गांव में रह रहा था। यहीं पर उसने खेती खरीदकर घर बना लिया था। शनिवार देर रात्रि वह उन्नाव से लौटकर तिर्वा से होकर पैदल ही पाला गांव जा रहा था।
रात्रि किसी समय गांव के किनारे निकले एचटी लाइन का तार टूट गया था। उसी टूटे तार की चपेट में आकर सुधीर कुमार चिपक गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। रविवार सुबह जब कुछ लोग शौच के लिए उधर से गुजरे तो उन्होंने सुधीर को मृत अवस्था में देखा। जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई। ग्राम प्रधान देवमणि राज सिंह ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामले की जानकारी पाकर हरदोई से भी मृतक के रिश्तेदार मौके पर पहुंच गए। इधर, कोतवाली क्षेत्र के कपूरापुर गांव में रविवार की दोपहर सर्प दंश से ममता बाथम (40) पत्नी देवकीनंदन बाथम की मौत हो गई। सूचना पाकर सपा के तिर्वा विधानसभा अध्यक्ष राकेश यादव मौके पर पहुंचे। पीड़ित परिवार के ढांढस बंधाया।