{"_id":"58dd55cf4f1c1bc30463e418","slug":"cell-tax-collector-caught-millions-of-goods","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेल टैक्स कमिश्नर ने लाखों का माल पकड़ा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेल टैक्स कमिश्नर ने लाखों का माल पकड़ा
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Fri, 31 Mar 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
लोडर से माल को उतरवाते सेलटैक्स अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोडर से टैक्स चोरी कर लाया जा रहा लाखों का माल सेल टैक्स विभाग की टीम ने पकड़ लिया। लोडर में स्नैक्स (कुरकुरे) से भरे कई गत्ते लदे हुए थे। टीम लोडर चालक से माल के बारे में पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
गुरुवार देर रात सेल टैक्स कमिश्नर राजेश कुमार, वाणिज्यकर अधिकारी गणेश यादव की टीम ने शहर के मोहन मार्केट के पास एक लोडर में लदा माल पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि आईटीसी कंपनी के अधिकारियों की सूचना पर वाणिज्यकर विभाग की टीम वहां पहुंची थी। टीम ने लोडर कोतवाली में खड़ा करा दिया है।
विज्ञापन
सेल टैक्स कमिश्नर ने चालक फर्रुखाबाद जनपद के ग्राम सांसापुर निवासी राजेश पुत्र रैवारीलाल से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह माल कायमगंज से लादकर आया था। नगर में किसके यहां डिलीवरी होनी थी, इसके बारे में वह कोई जानकारी नहीं दे सका और न ही उसने माल की बिल्टी व बिल आदि दिए। चालक लगातार बयान बदलकर टीम को गुमराह करता रहा। पहले उसने पुलिस को शाहजहांपुर से माल लाने की बात बताई थी।
विज्ञापन
उसे पुलिस हिरासत में रखा गया है। वहीं माल की गुणवत्ता चेक करने के लिए खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ.अनुज कुमार को भी कोतवाली बुलाया गया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि यह माल टैक्स चोरी कर लाया जा रहा था। सेल टैक्स कमिश्नर ने बताया कि मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।