फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Cash, jewelery looted from the temple woman being

मंदिर जा रही महिला से नगदी-जेवर लूटे

Thu, 23 Jun 2016 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज Updated Thu, 23 Jun 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
Cash, jewelery looted from the temple woman being
महिला से घटना की जानकारी लेती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
सौरिख रोड पर मां कालिकादेवी मंदिर के पास दिनदहाड़े बदमाशों ने महिला से नगदी और जेवरात लूट लिए। बदमाश उसे धक्का देकर भाग निकले। महिला के शोर मचाने लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। पीड़िता ने घटना की तहरीर कोतवाली में दी है। दिनदहाड़े हुई घटना से क्षेत्र में भय और दहशत का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन


नगर के मोहल्ला इंदिरानगर निवासी प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष सौरभ यादव की मां विमला देवी पत्नी महेशचंद्र यादव बुधवार सुबह करीब नौ बजे मोहल्ले की अन्य महिलाओं के साथ सौरिख रोड पर स्थित कालिकादेवी मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थीं। उनके साथ की महिलाएं कुछ आगे निकल गई। वह अकेले पीछे रह गईं। मंदिर से चंद कदम दूर वहां पहले से ही खड़े एक युवक ने उन्हें रोका। उनके रुकते ही उसका एक अन्य साथी भी आ गया और फिर उन दोनों ने उनके गले से जंजीर और अंगूठी उतार ली तथा पर्स जिसमें दो हजार थे लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन


बदमाश उन्हें धक्का देकर भाग निकले। इस बीच उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर आस-पड़ोस के लोगों की भीड़ जुट गई। तब उन्होंने अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वहां पहले से खड़े युवक ने उन्हें रोका और उनके रुकते ही उसके दूसरे साथी ने पता नहीं क्या कर दिया उन्हें कुछ होश नहीं दिया। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाल आमोद कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पीड़ित महिला और आस-पड़ोस के लोगों से पूछताछ कर बदमाशों की तलाश में निकल गए।  घटना की संबंध में कोतवाली में तहरीर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed