फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Car raid racket ransacked teacher

कार सवार बदमाशों ने मारपीट कर शिक्षक को लूटा

Sun, 30 Jul 2017 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Sun, 30 Jul 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
Car raid racket ransacked teacher
कोतवाली में घटना की जानकारी देते शिक्षक कमल प्रकाश शुक्ला। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

पुत्र का एडमीशन कराने कानपुर जा रहे शिक्षक को कार सवार बदमाशों ने मारपीट कर नकदी, अंगूठी व मोबाइल लूटकर पुत्र को चलती गाड़ी से फेंक दिया। इसके बाद लुटेरों ने शिक्षक को फर्रुखाबाद जनपद में उतार दिया। शिक्षक ने कार सवार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन


शहर के मोहल्ला शास्त्रीनगर निवासी कमल प्रकाश शुक्ला पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिकंदरपुर में शिक्षक हैं। रविवार की सुबह करीब सात बजे वह अपने पुत्र शशांक शुक्ला का कोचिंग में एडमीशन कराने कानपुर जा रहे थे। शहर के फर्रुखाबाद चौराहा पर वह वाहन का इंतजार कर रहे थे, तभी सफेद रंग की कार उनके पास आकर रुकी, कार में पहले से ही एक महिला समेत पांच लोग सवार थे। शिक्षक अपने पुत्र समेत उस कार में कानपुर जाने के लिए सवार हो गए। शिक्षक ने बताया कि जब गाड़ी जीटी रोड पर अकबरपुर के आगे पहुंची, तभी बदमाशों ने चलती गाड़ी से शशांक को नीचे फेंक दिया।
विज्ञापन


इसके बाद लुटेरे उन्हें फर्रुखाबाद जनपद में कमालगंज थाना क्षेत्र के ग्राम रजीपुर के पास कोटिया चौराहा पर ले गए और 60 हजार रुपये की नकदी, दो अंगूठी, घड़ी, मोबाइल और बैग लूट लिया। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट भी की। इसके बाद उन्हें भी गाड़ी से उतार कर भाग गए। उन्होंने दूसरे के मोबाइल से यूपी 100 पर फोन किया। वहीं, पुत्र शशांक ने घटना की सूचना सिकंदरपुर चौकी पर दी, जिस पर चौकी प्रभारी मौके पर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन उन्हें लेकर कोतवाली पहुंचे। शिक्षक ने कार सवार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस बारे में कोतवाल अजय कुमार सिंह ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शिक्षक और उसके पुत्र से पूछताछ कर कार सवार बदमाशों की तलाश की जा रही है। घटना की जानकारी होते ही शिक्षक नेता शैलेंद्र दुबे लालू समेत तमाम शिक्षक भी कोतवाली पहुंच गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed