{"_id":"56f975bd4f1c1bc31df00139","slug":"brother-in-law-arrested-for-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुपारी लेकर की थी जीजा की हत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सुपारी लेकर की थी जीजा की हत्या
kannauj, uttar pradesh, india
Updated Mon, 28 Mar 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : DEMO Pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुर्गी फार्म मालिक की हत्या में पुलिस ने आरोपी साले को बस स्टैंड से रविवार देर रात गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पूछताछ में आरोपी ने सुपारी लेकर हत्या करने की बात स्वीकारी है। हत्या की एक वजह लेनदेन भी बताई जा रही है। पुलिस सुपारी देने वाले युवक की तलाश कर रही है। रविवार रात शेखाना निवासी अब्दुल हबीब की उसके चचेरे साले ने चौधरियापुर रोड स्थित मुर्गी फार्म के पास गोली मारकर हत्या कर दी थी।
मामले में छिबरामऊ के सैय्यदबाड़ा निवासी शीलू उर्फ अफजल पुत्र गुड्डन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई। सोमवार को अपर पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र शाक्य ने बताया कि पुलिस ने रविवार रात आरोपी शीलू को रोडवेज बस स्टैंड से गिरफ्तार किया था। पूछताछ में शीलू ने बताया कि अब्दुल हबीब उसके साथ अक्सर मारपीट किया करता था। इसी बात को लेकर वह उससे नाराज रहता था। पूछताछ में बताया कि अब्दुल हबीब का सैय्यदबाड़ा निवासी एक युवक पर काफी रुपया बकाया था।
चार दिन पहले भी वह शीलू के साथ तगादा करने के लिए छिबरामऊ गया था। इस दौरान लेनदेन को लेकर काफी वाद-विवाद हुआ था। अब्दुल हबीब के चले आने के बाद शीलू ने उस युवक से संपर्क किया। बातचीत के दौरान उस युवक ने शीलू को हत्या के लिए पचास हजार की सुपारी दी। शीलू के मुताबिक वह लालच में आ गया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। अपर पुलिस अधीक्षक का कहना है कि सुपारी देने वाले युवक को पकड़ने के लिए पुलिस टीमों को सक्रिय कर दिया गया है।