फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   BJP leader's brother and sister from drowning in the river of death

गंगा में डूबने से भाजपा नेता के भाई-बहन की मौत

Tue, 07 Jun 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज Updated Tue, 07 Jun 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
BJP leader's brother and sister from drowning in the river of death
चेतन का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
गंगा स्नान के दौरान भाजपा नेता के भाई- बहन डूब गए। शोक में गुरसहायगंज बाजार बंद रहा। भाजपा नेता की बहन औरैया में अध्यापिका थीं। वह गर्मी की छुट्टी में मायके आई थीं। कस्बे के मोहल्ला शास्त्री नगर निवासी भाजपा जिला महामंत्री देवेंद्र देव के पिता भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष शंभुदयाल गुप्ता परिवार के लोगों के साथ सोमवार सुबह नौरंगपुर पुलिस चौकी क्षेत्र स्थित गौरी बांगर गंगा घाट पर स्नान करने गए थे। स्नान के दौरान परिवार के तीन बच्चे डूबने लगे।
विज्ञापन


इन्हें बचाने के लिए भाजपा जिला महामंत्री के भाई चेतन गुप्ता (31) एवं बहन रेखा (36) दौड़ पड़े और गहरे पानी में चले गए। शोर सुन गोताखोरों ने बच्चें को सकुशल बाहर निकाल लिया, लेकिन भाई-बहन डूब गए। कुछ देर बाद गोताखोरों ने दोनों को ढूंड कर बाहर  निकाला। आनन-फानन में उन्हें सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने दोनोें को मृत घोषित कर दिया। रेखा का विवाह औरैया जिले के तिलक नगर निवासी मनीष गुप्ता के साथ हुआ था।
विज्ञापन


वह औरैया में प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापिका थीं। गर्मी की छुट्टी में अपने दोनों बच्चों के साथ मायके आई थीं। घटना की जानकारी मिलते ही कस्बे के लोगों ने शोक में बाजार बंद कर दिया। चेयरमैन प्रतिनिधि इंद्रकुमार गुप्ता, भाजपा नगर अध्यक्ष रामकुमार पाठक, भाजपा व्यापार मंडल जिला महामंत्री राजेश गुप्ता, कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय मिश्रा आदि मौके पर पहुंचे और ढांढस बधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed