{"_id":"58c82f4e4f1c1b981132ab5f","slug":"bjp-and-sp-supporters-firing-and-stone-throwing","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा व सपा समर्थक भिड़े, फायरिंग और पथराव ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाजपा व सपा समर्थक भिड़े, फायरिंग और पथराव
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Tue, 14 Mar 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
लोगों को भगाती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली मिलन समारोह के दौरान सोमवार को नदसिया गांव में भाजपा व सपा समर्थकों में पथराव हो गया। वर्चस्व कायम करने के लिए कुछ लोगों ने हवा में फायरिंग भी की। गोली चलने की सूचना मिलते ही गुरसहायगंज पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को खदेड़कर मामला शांत कराया है। फिलहाल गांव में शांति बनी हुई है।
विज्ञापन
सोमवार की शाम चार बजे नदसिया गांव में होली मिलन समारोह चल रहा था। तभी भाजपा समर्थक प्रताप व सपा समर्थक पारस में चुनाव को लेकर मारपीट होने लगी। देखते ही देखते पथराव शुरू हो गया। कुछ लोगों ने फायरिंग भी कर दी। सूचना मिलते ही गुरसहायगंज पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस फोर्स ने लाठियां पटककर लोगों को खदेड़ा। देर शाम तक किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी थी।
विज्ञापन