फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Bikers from the woman's bag snatched Rs

बाइकर्स ने युवती से छीना रुपये का बैग

Mon, 03 Oct 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Mon, 03 Oct 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
Bikers from the woman's bag snatched Rs
चोरी - फोटो : अमर उजाला

कन्नौज। ठठिया-तिर्वा मार्ग पर ठठिया थाना क्षेत्र के कनकुड़िया पुलिया के आगे हनुमान मंदिर के निकट बाइक सवार तीन बदमाशों ने सोमवार को एक साइकिल सवार युवती से नोटों का बैग छीनकर भाग गए। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है।

विज्ञापन


 ठठिया थाना क्षेत्र के जैतापुर गांव निवासी रामनरेश राजपूत की पुत्री पूनम ने तिर्वा की एक बैंक की शाखा से 20 हजार रुपये अपने खाते से निकाले। अपनी सहेली के साथ साइकिल से घर जा रही थी। कनकुड़िया पुलिया पार कर हनुमान मंदिर के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने पूनम की साइकिल रोक ली और नोटों को बैग छीनकर भाग गए। शोर मचाने पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।
विज्ञापन


पीड़ित ने परिजनों के  साथ तिर्वा कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी आरपी पांडेय मामला ठठिया थाना क्षेत्र का होने के कारण उसे वापस कर दिया। पीड़िता ठठिया थाने पहुंची। जहां उसने घटना के संबंध में तहरीर दी। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed