{"_id":"58dea3644f1c1b424763db02","slug":"bike-collide-with-old-age-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत, जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत, जाम
अमर उजाला, कन्नौज
Updated Sat, 01 Apr 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
dead body
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हाथिन में तालग्राम रोड पर बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत हो गई। हादसे में बाइक सवार को भी गंभीर चोटें आई हैं। उसे सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत नाजुक देख उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने तालग्राम रोड पर जाम लगा दिया। बाइक सवार युवक हेलमेट नहीं लगाए था। शुक्रवार शाम तालग्राम रोड पर ग्राम हाथिन के बरगदिया तिराहा पर बाजार लगा हुआ था।
गांव के ही रामेंद्र सिंह चौहान (70) सब्जी लेने आए थे। सड़क पार करते समय सामने से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिर गए और परिजन जब तक अस्पताल ले जाते तब तक उनकी मौत हो गई। हादसे में बाइक सवार फर्रूखाबाद के सेनापति स्ट्रीट निवासी गौरव शुक्ला पुत्र भुवनेश शुक्ला को भी गंभीर चोटें आई और बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। ग्रामीणों ने घायल गौरव को सौ शैय्या अस्पताल पहुंचाया। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
हादसे के बाद ग्रामीणों ने तालग्राम रोड पर जाम लगा दिया। सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक राजबहादुर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब जाकर लोगों ने जाम खोला। रामेंद्र सिंह नेहरू डिग्री कालेज में चतुर्थश्रेणी कर्मचारी के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। हादसे से परिवारीजनों में कोहराम मच गया।