{"_id":"58727b834f1c1b5e2aba81e1","slug":"barabanki-major-report-on-the-east-block","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी के पूर्व ब्लाक प्रमुख पर रिपोर्ट ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाराबंकी के पूर्व ब्लाक प्रमुख पर रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Sun, 08 Jan 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाहन चेकिंग के दौरान बाराबंकी के पूर्व ब्लाक प्रमुख व भाजपा नेता की स्कार्पियो में एक दर्जन खोखे व भाजपा का झंडा लगा मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। उनकी स्कार्पियो को सीज कर दिया गया है। उन पर अवैध प्रचार सामग्री रखने और अवैध कागज रखने का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
शनिवार की शाम छह बजे के करीब एसडीएम तिर्वा राजेश कुमार यादव, हसेरन के खंड विकास अधिकारी जयनरायन, तिर्वा कोतवाल आमोद कुमार सिंह इंदरगढ़ तिराहे पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। भाजपा का झंडा लगी स्कार्पियो इंदरगढ़ की ओर से आते देख अफसरों ने रुकवाया। गाड़ी के अंदर से एक दर्जन खोखे मिले। कोतवाली में नोडल अधिकारी उड़नदस्ता जयनरायन ने लखनऊ शहर के तेलीबाग मोहल्ले के वृंदावन कालोनी निवासी धर्मेंद्र सिंह के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
एसडीएम ने बताया कि गाड़ी धर्मेंद्र का ड्राइवर चला रहा था। उसमें पूर्व ब्लाक प्रमुख धर्मेंद्र सिंह नहीं थे। इस पर गाड़ी को सीज कर दिया गया। खोखे के मामले में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन