फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Attacked the police and rescued the accused

पुलिस पर हमला कर आरोपियों को छुड़ाया

Sat, 29 Apr 2017 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Sat, 29 Apr 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
Attacked the police and rescued the accused
पुलिस - फोटो : amar ujala

गुरसहायगंज कोतवाली के गहोना खेड़ा में शनिवार की सुबह मारपीट की सूचना पर पहुंची यूपी 100 पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। इस परिजनों ने हमलावर हो गए और तीनों को छुड़ा लिया। पुलिस ने दो महिलाओं और दो पुरुषों पर मुकदमा दर्ज किया है। घटना के बाद से आरोपी फरार हैं।

विज्ञापन


शनिवार की सुबह 6.45 बजे गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के गहोना खेड़ा गांव के देवेंद्र तिवारी ने पुलिस को सूचना दी कि उसका भाई योगेंद्र अपने पिता रामऔतार के साथ मारपीट कर रहा है। यूपी 100 पुलिस ने देवेंद्र तिवारी व दूसरे पक्ष से योगेश को जीप में बैठा लिया। पुलिस रामऔतार को भी पकड़ कर जीप की ओर ले जा रही थी। तभी शैली पत्नी देवेंद्र, सोनी पुत्री देवेंद्र ने पुलिस पर लाठी-डंडों से हमलाकर दिया। रामऔतार और देवेंद्र भी हमलावर हो गए। आरोपियों ने पुलिस के कब्जे से सभी को छुड़ा लिया। आरोपियों की ओर से दबाव बढ़ता देख पुलिस ने उच्चाधिकारियों को सूचना दे दी। नौरंगपुर चौकी प्रभारी हरीश कुमार मौके पर फोर्स समेत पहुंच गए। पुलिस ने योगेश को गिरफ्तार कर लिया वहीं, देवेंद्र, रामऔतार, शैली व सोनी मौके से फरार हैं।
विज्ञापन


यूपी 100 डायल के हेड कांस्टेबल लालाराम ने पुलिस पार्टी पर हमलाकर आरोपियों को छुड़ाने की रिपोर्ट गुरसहायगंज कोतवाली में दर्ज कराई है। बताया कि वह मारपीट की सूचना पर गया था। उसके साथ होमगार्ड राजकुमार व चालक सूरजपाल भी थे। वह आरोपियों को पकड़कर ला रहे थे। तभी आरोपी समेत परिवार के लोगों ने उन पर हमलाकर आरोपियों को छुड़ा लिया था। चौकी प्रभारी नौरगंपुर हरीश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed