फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Assaulting teens robbed

किशोर से मारपीट कर लूटा

Mon, 28 Mar 2016 11:52 PM IST
kannauj, uttar pradesh, india
kannauj, uttar pradesh, india Updated Mon, 28 Mar 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
Assaulting teens robbed
सीएचसी में भर्ती घायल मानिकचंद। - फोटो : amar ujala
नंदपुर में मकान के पिलर बनाने को लेकर संघर्ष के दूसरे दिन सोमवार एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के किशोर की घेरकर पिटाई कर दी। किशोर को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पीड़ित ने हमलावरों पर लूट का भी आरोप लगाया है।नंदपुर में बलवीर मकान का पिलर बनवा रहा है।
विज्ञापन


सड़क पर आवागमन बाधित होने को लेकर गांव के ही छविनाथ के परिजनों ने इसका विरोध कर दिया। इसको लेकर दोनों पक्षों के बीच जमकर ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे चले थे। इसमें आठ लोग घायल हो गए थे। दोनों पक्षों ने कोतवाली में एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत भी की थी।
विज्ञापन


सोमवार की देर शाम छविनाथ का भतीजा मानिकचंद (15) पुत्र गजेंद्र सिंह खेतों में जा रहा था। तभी रास्ते में दूसरे पक्ष के लोगों ने उसे घेर लिया और उसकी लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। जानकारी होने पर परिजन भी घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। तब तक हमलावर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर सिकंदरपुर चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। घायल मानिकचंद्र ने बताया कि प्रेमचंद्र, मोनू, अवनीश, सुरजीत, सुमित, सुधरे और उसके कई साथियों ने उसकी पिटाई कर मोबाइल और पर्स लूट लिया। पर्स में लगभग आठ सौ रुपये थे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मारपीट हुई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed