फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Arrested Deputy Director of Finance Company in Fraziwade

फर्जीवाडे़ में फाइनेंस कंपनी का डिप्टी डायरेक्टर गिरफ्तार

Sun, 24 Dec 2017 11:15 PM IST
कन्नौज
कन्नौज Updated Sun, 24 Dec 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
Arrested Deputy Director of Finance Company in Fraziwade
डेमो फोटो - फोटो : डेमो फोटो
तिर्वा (कन्नौज)। रातोंरात रकम दोगुना, तीन गुना करने का झांसा देकर जमाकर्ताओं की लाखों की रकम हड़पने वाली फाइनेंस कंपनी का डिप्टी डायरेक्टर कानपुर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। कानपुर पुलिस ने आरोपी को तिर्वा कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया। कोतवाली पुलिस ने आरोपी से घंटों पूछताछ की। इस दौरान ठगे गए दर्जनों जमाकर्ता ग्राहक भी कोतवाली में मौजूद रहे। पीड़ितों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन



कस्बे में करीब दो साल पहले पैशन निधि फाइनेंस कंपनी के नाम से शाखा खोली गई थी। कंपनी ने आवर्ती जमा (रिकरिंग डिपॉजिट) में निवेश करने पर बैंक व पोस्टआफिस से दोगुना ब्याज देने की बात कहकर ग्राहकों को आकर्षित किया था। स्थानीय अधिकारियों ने कंपनी का प्रधान कार्यालय कानपुर शहर में बताया था। कानपुर नगर के हरचंदखेड़ा निवासी संतराम पाल पुत्र छिट्टन पाल चिट फंड कंपनी के डिप्टी डायरेक्टर हैं। तिर्वा के मोहल्ला अन्नपूर्णा नगर निवासी अनंत कुमार पांडेय, आजाद नगर मोहल्ला निवासी जय प्रकाश व अंबेडकर नगर मोहल्ला निवासी संजीव कुमार कंपनी के अभिकर्ता थे। तीनों एजेंटों के जरिए कस्बे के करीब एक सैकड़ा ग्राहकों का 32 लाख रुपये जमा थे।
विज्ञापन



ग्राहकों ने बताया कि मई 2017 में कंपनी की स्थानीय शाखा बंद हो गई। एजेंट अनंत कुमार ने 30 अगस्त को तिर्वा कोतवाली में डिप्टी डायरेक्टर संतराम पाल के खिलाफ गबन का मुकदमा दर्ज कराया था। कोतवाली के एसएसआई अनवर अहमद मामले की विवेचना कर रहे हैं। पुलिस ने कई बार कानपुर जाकर आरोपी की तलाश में दबिश दी, पर पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को कस्बे के कई उपभोक्ता कानपुर की नौबस्ता थाने पहुंचे। यहां पुलिस की मदद से संतराम पाल को दबोच लिया गया। नौबस्ता पुलिस ने अभियुक्त के गिरफ्तारी की सूचना तिर्वा पुलिस को दी। रविवार को कोतवाली में ठगी के शिकार उपभोक्ता हैदर अली, गुलशेर, शिवनरायन शर्मा, विजय कुमार, गोपाल, शनि समेत 30 उपभोक्ताओं ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कोतवाल अमरपाल सिंह ने बताया कि सोमवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed