फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Member of liquor smuggling gang arrested in Punjab; brought to Azamgarh on 48-hour transit remand.

Azamgarh News: पंजाब से पकड़ा गया शराब तस्करी गिरोह का सदस्य, 48 घंटे के ट्रांजिट रिमांड पर आजमगढ़ लाया

Sat, 12 Sep 2026 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Member of liquor smuggling gang arrested in Punjab; brought to Azamgarh on 48-hour transit remand.
हरियाणा और पंजाब से अवैध अंग्रेजी शराब खरीदकर डीसीएम के टूल बॉक्स में छिपाकर बिहार ले जाने वाले अंतरराज्यीय शराब तस्करी गिरोह पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई के बाद पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

एसटीएफ लखनऊ की टीम ने पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले से गैंगस्टर एक्ट में वांछित सुखविंदर सिंह को गिरफ्तार किया। पंजाब की अदालत से 48 घंटे का ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद शनिवार को उसे तहबरपुर थाने लाया गया।
विज्ञापन

तहबरपुर थाना प्रभारी आदित्य कुमार सिंह ने बताया कि 10 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर एसटीएफ टीम ने पंजाब पुलिस के सहयोग से थाना बडाली आलासिंह क्षेत्र में दबिश दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फतेहगढ़ साहिब के बस्सी पठाना निवासी सुखविंदर सिंह (28) को थाने के पास से शाम करीब 6.30 बजे गिरफ्तार किया गया। मेडिकल परीक्षण के बाद उसे फतेहगढ़ साहिब न्यायालय में पेश किया गया, जहां से 48 घंटे का ट्रांजिट रिमांड मिला।
इसके बाद शनिवार को उसे आजमगढ़ लाया गया। उसे आजमगढ़ न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि 11 मार्च 2025 को तहबरपुर पुलिस ने टीकापुर तिराहा क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के मघसिया अंडरपास के पास दो डीसीएम को रोककर तलाशी ली थी।
तलाशी में दोनों वाहनों के टूल बॉक्स से पंजाब और हरियाणा निर्मित 40 पेटियों में 480 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई थी। शराब की मात्रा 360 लीटर और कीमत करीब 2.21 लाख रुपये बताई गई थी।
मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ दो डीसीएम और दो मोबाइल फोन भी बरामद किए गए थे। मामले में तहबरपुर थाने में आबकारी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
विवेचना में राजू सिंह, सुखविंदर सिंह और गुरुप्रीत सिंह के नाम सामने आए। आरोपी आर्थिक और भौतिक लाभ के लिए संगठित तरीके से अंतरराज्यीय स्तर पर अवैध शराब की तस्करी कर रहे थे।
आरोपियों के आपराधिक कृत्यों के आधार पर गिरोह का गैंगचार्ट तैयार कर 25 जनवरी 2026 को अनुमोदित कराया गया। इसके बाद तहबरपुर थाने में गैंगस्टर एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।

मामले की विवेचना कप्तानगंज थाना पुलिस कर रही है। गैंगस्टर एक्ट में वांछित सुखविंदर की गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ लखनऊ की टीम पंजाब में लगातार दबिश दे रही थी। उसकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों की भी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed