फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   2 arrested with heroine

Sirsa News: 7.08 ग्राम चिट्टा के साथ पंजाब के दो युवक पकड़े

Sat, 12 Sep 2026 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 12 Sep 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
2 arrested with heroine
डबवाली। हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की डबवाली यूनिट ने अनाज मंडी स्थित रेस्ट हाउस के पास पंजाब के दो युवकों साहिल और राहुल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 7.08 ग्राम चिट्टा और एक मोटरसाइकिल जब्त की। आरोपियों की पहचान साहिल (श्री मुक्तसर साहिब) और राहुल (फाजिल्का) के रूप में हुई। यूनिट प्रभारी राजपाल सिंह ने बताया कि राहुल के पास से 7 ग्राम 8 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई। टीम आसपास के क्षेत्रों में गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि दोनों युवक रेस्ट हाउस के पास चिट्टा बेचने की फिराक में खड़े हैं। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो दोनों ने भागने का प्रयास किया। पीछा कर उन्हें काबू कर लिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed