फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Two weeks after one brother died of illness, another has now lost his life in a road accident

Hisar News: दो सप्ताह पहले बीमारी से भाई की मौत अब सड़क हादसे में दूसरे ने तोड़ा दम

Sat, 12 Sep 2026 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sat, 12 Sep 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Two weeks after one brother died of illness, another has now lost his life in a road accident
हिसार। गांव कंडूल में एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट आया है। बीमारी से बड़े भाई की मौत के दो सप्ताह बाद शुक्रवार रात सड़क हादसे में 23 वर्षीय विकास की भी मौत हो गई।
विज्ञापन

विकास 15 दिन पहले ही बेटी का पिता बना था। उसकी मौत से नवजात बेटी के सिर से पिता का साया उठ गया। दोनों बेटों की मौत के बाद परिवार में अब मां और दोनों पुत्रवधू ही बची हैं और घर में कोई कमाने वाला नहीं रहा।
विज्ञापन

गांव कंडूल निवासी रोहताश ने बताया कि शुक्रवार रात करीब सवा 10 बजे उसका 23 वर्षीय भतीजा विकास बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते में अचानक एक भैंसा बाइक के आगे आ गया। अंधेरा होने के कारण विकास उसे देख नहीं सका और बाइक भैंसे से टकरा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गांव के ही एक व्यक्ति ने परिजनों को सूचना दी। वे मौके पर पहुंचे और विकास को निजी अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
लीवर की बीमारी से ग्रस्त था भाई
रोहताश ने बताया कि दो सप्ताह पहले ही विकास के बड़े भाई की बीमारी के चलते मौत हुई थी। वह लीवर की बीमारी से ग्रस्त था और उसके तीन बच्चे हैं। परिवार अभी इस सदमे से उबर भी नहीं पाया था कि हादसे में विकास की मौत हो गई। विकास शादीशुदा था और 15 दिन पहले ही बेटी का पिता बना था।
घर में अब नहीं है कोई कमाने वाला
रोहताश ने बताया कि विकास के पिता का करीब 15 साल पहले निधन हो चुका है। अब दोनों बेटों की मौत के बाद परिवार में उनकी मां और दोनों पुत्रवधू ही बची हैं। घर में कोई कमाने वाला नहीं रहा। विकास की तीन बहनें हैं और तीनों शादीशुदा हैं।

पुलिस ने करवाया शव का पोस्टमार्टम
शनिवार को जिला नागरिक अस्पताल में पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। उकलाना थाने के जांच अधिकारी सुभाष चंद्र ने बताया कि परिजनों के बयान पर मामले में इत्तेफाकिया कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed