फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Army officer's house, stealing millions

आर्मी अफसर के घर लाखों की चोरी

Tue, 02 Aug 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला/कन्नौज
अमर उजाला/कन्नौज Updated Tue, 02 Aug 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
Army officer's house, stealing millions
खुली पड़ी सेफ देखता गृहस्वामी। - फोटो : अमर उजाला
नगर के विशुनगढ़ रोड पर मोहल्ला रामपुर बैजू में आर्मी इंटेलीजेंस में इंस्पेक्टर के घर से चोरों ने लाखों की नगदी समेत छह लाख रुपये के सोने व चांदी के जेवर चुरा लिए। नींद खुलने पर आंगन में चोरों को देख गृहस्वामी की पुत्री भयभीत दीवार से टकरा गई। घटना रविवार देर रात की है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है। नगर के मोहल्ला रामपुर बैजू निवासी सर्वेश सिंह आर्मी इंटेलीजेंस में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं। वर्तमान में उनकी असम में पोस्टिंग है।
विज्ञापन


सर्वेश सिंह ने बताया कि रविवार रात चोर किसी तरह उनके मकान की छत पर पहुंच गए। इसके बाद आंगन में पड़े लोहे के जाल पर रखे टीनशेड को हटाकर चोरों ने जाल में लगे गेट को खोल लिया और फिर रस्सी के सहारे नीचे उतर गए। सर्वेश सिंह के मुताबिक चोरों ने कमरे में रखी सेफ को खोलकर उसमें रखे करीब 19 तोला सोने और करीब एक किलो 200 ग्राम चांदी के जेवर पार कर दिए। पास में ही टंगी उनकी आर्मी की वर्दी भी चोर उठा ले गए।
विज्ञापन


वर्दी में लाखों रुपये रखे थे। जिस समय चोर घटना को अंजाम दे रहे थे। तभी अचानक गृहस्वामी की बड़ी पुत्री दीपांक्षी (14) की आंख खुल गई। जैसे ही उसने आंगन में चोरों को देखा भयभीत होकर वह भाग खड़ी हुई। इससे वह सामने दीवार से टकरा गई और घायल हो गई। उसने कमरे में सो रही अपनी मां और भाई-बहन को जगाने का प्रयास किया लेकिन उनकी नींद नहीं खुली। इस बीच चोर फरार हो गए। गृहस्वामी सर्वेश सिंह ने बताया कि वह किसी मामले की जांच के संबंध में दिल्ली गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तभी उन्हें उनकी पत्नी गुड्डी देवी ने घर में हुई चोरी की घटना की जानकारी दी। जब वह घर पहुंचे और घर के हालात देखे तो उसके होश उड़ गए। उन्होंने बताया कि चोरों ने घटना को अंजाम देने से पहले लगता है कि उसकी पत्नी और बच्चों को कोई नशीला पदार्थ सुंघा दिया। इससे उनकी आंख नहीं खुल सकी।


घटना की जानकारी होते ही क्षेत्रीय विधायक अरविंद सिंह यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से फोन पर वार्ता कर घटना की जानकारी दी। इसके बाद कोतवाल आमोद कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन की। सर्वेश सिंह ने कोतवाली में तहरीर दी है। हालांकि इसमें उन्होंने चोरी हुए सामान का ब्योरा बाद में देने की लिखी है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed