{"_id":"5734ca6b4f1c1b7a65919e7e","slug":"anaugi-prison-inmate-cut-both-hands","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनौगी जेल में कैदी ने दोनों हाथ काटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अनौगी जेल में कैदी ने दोनों हाथ काटे
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
Updated Thu, 12 May 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
जेल
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनौगी जेल में हत्या के प्रयास के मामले में बंद कैदी ने चाकू से दोनों हाथ काट कर लहूलुहान कर लिए। कैदी के घायल होने की सूचना पर जेल प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। आनन-फानन में उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अनौगी जेल में हत्या के प्रयास के मामले में बंद कैदी कमालगंज (फर्रुखाबाद) के ठाकुरपुर सरइया निवासी इस्राइल पुत्र नौशाद बैरक में टहल रहा था। गुरुवार सुबह नौ बजे उसने चाकू निकाल कर अपने दोनों हाथ काटने शुरू कर दिए।
कैदी को खून से लथपथ देख अन्य कैदियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। चीखें सुनकर बंदी रक्षक मौके पर पहुंच गए। घटना की सूचना जेल अधिकारियों को दी। जेल अधिकारियों ने घायल कैदी को जिला अस्पताल भेजा। जेल में बंद कैदी के पास चाकू पहुंचने पर जेल प्रशासन पर सवालिया निशान लग रहे हैं। मालूम हो कि पूर्व में भी कैदियाें के बीच चाकू चलने से कई कैदी घायल हो चुके हैं। यदि प्रशासन ने इस ओर ध्यान न दिया तो जेल के अंदर कोई बड़ी घटना हो सकती है। जेल अधीक्षक यूपी मिश्रा घटना से इंकार कर रहे हैं।