Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Anantnag Police Taken Action, Drug Smuggling, 525 FIR Lodged in 10 Months

Srinagar News: 10 महीनों में 525 एफआईआर दर्ज, 602 आरोपी नशा तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
Srinagar, Anantnag Police Taken Action, Drug Smuggling, 525 FIR Lodged in 10 Months
- अनंतनाग पुलिस ने वर्ष 2026 के पहले 10 महीनों में की बड़ी कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

अनंतनाग। नशा तस्करी के खिलाफ जारी अभियान के तहत अनंतनाग पुलिस ने वर्ष 2026 के पहले 10 महीनों में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने इस दौरान एनडीपीएस एक्ट के तहत 525 एफआईआर दर्ज कर 602 आरोपी नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, जिले में विभिन्न अभियानों के दौरान 597 किलो से अधिक मादक पदार्थ जब्त किए गए जबकि आरोपी नशा तस्करों के कब्जे से 27 लाख 64 हजार 276 रुपये नकद बरामद किए गए।
विज्ञापन

पुलिस ने कानून के प्रावधानों के तहत 43 मामलों में लगभग 63 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच की है। इसके अलावा नशे की कमाई से जुड़ी करीब 20 करोड़ रुपये मूल्य की 20 अवैध संपत्तियों को ध्वस्त किया गया। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद 2,000 किलो मादक पदार्थों को नष्ट किया गया। 305 मरले से अधिक भूमि पर अवैध नशीली फसलों की खेती को भी नष्ट किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने नशा तस्करों के अवैध कब्जे से 271 मरला से अधिक सरकारी भूमि को भी वापस हासिल किया। कार्रवाई के दौरान महिला नशा तस्करों और 13 महिला अवैध खेती करने वालों को गिरफ्तार किया गया। वहीं, नशे से जुड़े मामलों में आठ सरकारी कर्मचारियों की संलिप्तता सामने आने के बाद उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की गई।



17 आरोपी हिरासत में लिए, 28 ड्राइविंग लाइसेंस रद्द कराए

नशा तस्करी पर रोक लगाने के लिए 17 तस्करों को पीट एनडीपीएस एक्ट के तहत हिरासत में लिया गया। इसके अलावा नशीले पदार्थों से जुड़े अपराधों के संबंध में 28 ड्राइविंग लाइसेंस और 22 वाहनों के रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट रद्द किए गए। नशे की सप्लाई और आवाजाही पर अंकुश लगाने के लिए जिलेभर में 300 नार्को-कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन चलाए गए। संबंधित विभागों के साथ मिलकर 23 मेडिकल दुकानों का निरीक्षण किया गया जहां 23 उल्लंघन पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई शुरू की गई। एनडीपीएस मामलों की जांच को प्रभावी बनाने और कानूनी प्रक्रियाओं के साथ साक्ष्यों को संभालने की जानकारी देने के लिए जिला पुलिस कार्यालय अनंतनाग में 220 जांच अधिकारियों को विशेष प्रशिक्षण भी दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed