फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   After eight months of dowry complaint

दहेज हत्या की आठ माह बाद रिपोर्ट दर्ज

Tue, 31 Jan 2017 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Tue, 31 Jan 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
After eight months of dowry complaint
रिपोर्ट - फोटो : demo pics

कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आठ माह बाद पति समेत चार लोगों पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। थाना तालग्राम के अमोलर चौकी के गांव टिकरी में दहेज लोभियों ने अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर आग लगाकर विवाहिता की हत्या कर दी थी।

विज्ञापन


जनपद हरदोई के थाना सहेड़ी गांव नुनार निवासी विष्णु ने थाना तालग्राम के टिकरी गांव निवासी बेटी के पति गोविंद, ससुर राकेश, सास मुन्नी देवी, ननद माधुरी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। हवाला दिया कि उसने अपनी पुत्री सरस्वती (25) की शादी टिकरी गांव निवासी गोविंद के साथ तीन साल पहले की थी। ससुरालीजन दहेज के लिए बेटी को प्रताड़ित करते थे।
विज्ञापन


26 अप्रैल 2016 को ससुरालीजनों ने दहेज के लिए सरस्वती को कमरे में बंद कर केरोसिन डालकर आग लगा दी। जिसमें उसकी मौत हो गई। सूचना भी नहीं दी। गांव पहुंचने के पहले उसका अंतिम संस्कार खेत में कर दिया था। जब वह रिपोर्ट दर्ज कराने तालग्राम थाने पहुंचा तो थानाध्यक्ष ने रिपोर्ट न दर्ज कर उसे भगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी से शिकायत की लेकिन उसकी नहीं सुनी गई। जिसके चलते उसने कोर्ट के आदेश से मुकदमा दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष आरपी पांडेय ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed