{"_id":"577416aa4f1c1bd26b79aa83","slug":"adulterated-mustard-oil-caught","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरसों का मिलावटी तेल पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरसों का मिलावटी तेल पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज
Updated Thu, 30 Jun 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
मूना भरते कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली पुलिस व खाद्य निरीक्षक की टीम ने पकरा गांव में छापा मारकर करीब ढाई लाख रुपये की कीमत का मिलावटी सरसों का तेल जब्त कर लिया है। कोतवाली में मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई है। नमूने को परीक्षण के लिए भेजा गया है। कस्बे के तिर्वा रोड निवासी मनोज कौशल की गांव पकरा में सरसों का तेल बिक्री करने की दुकान है। खाद्य निरीक्षक सुभाष चंद्र सोनकर को मिलावटी तेल बिक्री होने की जानकारी मिली।
इस पर उन्होंने कोतवाली के एसएसआई रमेश चंद्र पांडेय के साथ वहां छापा मारा। मौके पर तेरह भरे ड्रम व तीस टीन सरसों के तेल के मिले। इन सभी को सील कर दिया गया। खाद्य निरीक्षक ने बताया कि तेल की दुकान को भी सील कर दिया गया है। नमूने को परीक्षण के लिए भेजा जा रहा है। उन्होंने इस मामले में मनोज कौशल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।