फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   संदिग्ध ने हवालात में युवक की दबाई गर्दन

संदिग्ध ने हवालात में युवक की दबाई गर्दन

Tue, 12 Feb 2019 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Feb 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध ने हवालात में युवक की दबाई गर्दन
कन्नौज। जिला पंचायत अध्यक्ष के घर से पकड़े गए संदिग्ध युवक ने हवालात में एक युवक की पिटाई कर गर्दन दबा दी। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे सिपाहियों ने हवालात में घुसकर उसे बचाया। युवक ने हवालात के अंदर गंदगी भी फैलाई। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि युवक मानसिक रूप से बीमार है। वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष के पति सपा नेता ने कोतवाली पुलिस को सीसीटीवी फुटेज सौंपे हैं। कहा कि पकड़ा गया युवक मानसिक रोगी नहीं, बल्कि किसी घटना को अंजाम देने के इरादे से घर में घुसा था। इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन



रविवार रात करीब दो बजे जिला पंचायत अध्यक्ष शिल्पी कटियार के सरायमीरा स्थित आवास में संदिग्ध युवक घुस गया था। पति सपा नेता संजू कटियार ने पुलिस की मदद से उसे पकड़ लिया था। पूछताछ और छानबीन के बाद भी संदिग्ध के बारे में पुलिस कोई जानकारी हासिल नहीं कर सकी है। उसकी गतिविधियों के आधार पर पुलिस उसे मानसिक रोगी बता रही है। वहीं सोमवार रात करीब 12 बजे हवालात में बंद संदिग्ध युवक ने शराब बेचने के आरोप में बंद हुकुम चंद्र निवासी डहले की पिटाई शुरू कर दी। उसकी गर्दन दबा दी। हुकुम चंद्र की चीख-पुकार से कोतवाली परिसर में हड़कंप मच गया। सिपाहियों ने दौड़कर उसे बचाया। कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि संदिग्ध को मेडिकल परीक्षण के लिए कानपुर भेजा जाएगा। वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष शिल्पी कटियार के पति संजू कटियार ने मंगलवार सुबह कोतवाली पुलिस को सीसीटीवी फुटेज सौंपे हैं। सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध की गतिविधियां किसी शातिर व्यक्ति की लग रही हैं। संजू कटियार ने एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह से गंभीरता से जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन




संदिग्ध ने हवालात में युवक की दबाई गर्दन
जिला पंचायत अध्यक्ष के घर में घुसे संदिग्ध युवक को पुलिस मान रही मानसिक रोगी, जिला पंचायत अध्यक्ष के पति ने कहा, मानसिक नहीं शातिर है संदिग्ध युवक, पुलिस को सौंपे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed