फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   बस ने ट्रैक्कर में मारी टक्कर, एक की मौत

बस ने ट्रैक्कर में मारी टक्कर, एक की मौत

Sat, 15 Sep 2018 12:09 AM IST
Updated Sat, 15 Sep 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
बस ने ट्रैक्कर में मारी टक्कर, एक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जलालाबाद। कसबे में जीटी रोड पर शुक्रवार को रोडवेज बस ने आगे चल रहे ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। फुटपाथ पर चढ़े ट्रैक्टर के नीचे दबकर एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। एक मवेशी भी मर गया। घायलों को सीएससी गुरसहायगंज में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद चालक बस लेकर भाग गया।

कन्नौज से यात्रियों को लेकर गुरसहायगंज की ओर जा रही विकास नगर डिपो की रोडवेज बस ने जलालाबाद में आगे चल रहे ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ट्रैक्टर फुटपाथ पर चढ़ गया। फुटपाथ पर खड़े कस्बा निवासी अरुण (18) पुत्र नरेश दिवाकर, कयामुद्दीन (50) पुत्र वलीदाद और रेलवे लाइन की दीवार के निकट ठेली लगाए राम बिलास (48) पुत्र दयाराम ट्रैक्टर के नीचे दब गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें निकालकर 108 एबुलेंस को फोन लगाया।
विज्ञापन


इसी बीच गुरसहायगंज कोतवाली प्रभारी राज बहादुर पहुंच गए। उन्होंने लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। गंभीर हालत के चलते कयामुद्दीन को कानपुर रेफर कर दिया गया। कानपुर ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक दुर्घटना में एक मवेशी भी मरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बस ने ट्रैक्कर में मारी टक्कर, एक की मौत
दो अन्य घायल सीएचसी में भर्ती, एक मवेशी भी मरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed