{"_id":"5b7ef06a42c7924667530d56","slug":"81535045738-kannauj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ता व उसके भाइयों पर जानलेवा हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अधिवक्ता व उसके भाइयों पर जानलेवा हमला
Updated Thu, 23 Aug 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहल्ला जेरकिला में बहन को विदा कराने आए अधिवक्ता व उसके भाइयों पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
रसूलपुर गांव निवासी अधिवक्ता कृष्णतीर्थ मिश्रा ने बताया कि वह अपने भाई रामतीर्थ व अमित कुमार के साथ बुधवार शाम करीब चार बजे जेरकिला स्थित बहन की ससुराल उसे विदा कराने आए थे। यहां बहन को प्रताड़ित करने की शिकायत पर विवाद हो गया।
इस पर पड़ोसी मुन्नी चौहान, उसके बेटे तनुज, राम पाठक, श्याम पाठक, आलोक पाठक व रिंकी पाठक, बहन के देवर शोभित के अलावा कुंवरपुर बनवारी निवासी पिंटू चतुर्वेदी व आशीष तिवारी समेत पांच अन्य ने लाठी-डंडो व लोहे की सरिया के बल पर उन सभी को घेर लिया।
विज्ञापन
उसके दोनों भाइयों को घर में बंद कर पीट दिया। तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। तभी सुशील पंडित, अंकित कुशवाहा व पंकज मिश्रा आदि आ गए। तब उन लोगों ने उसके भाइयों को मरणासन्न हालत में बाहर फेंक दिया। वह लोग किसी तरह जान बचाकर कोतवाली पहुंचे।
कोतवाल संतोष कुमार व्यास ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। घटना के संबंध में बृहस्पतिवार को बार एसोसिएशन के पदाधिकारी सीओ लक्ष्मीकांत गौतम से जाकर मिले और उनसे आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
रसूलपुर निवासी श्रद्धा पत्नी मोहनलाल ने नजेरकिला निवासी अपने ससुर शिवसागर, सास ऊषा देवी, देवर शोभित व पड़ोसी मुन्नी चौहान के खिलाफ दहेज में दो लाख रुपये न देने पर प्रताड़ित करने और घर से निकाल देने का आरोप लगाया। रिपोर्ट दर्ज कराई है। ब्यूरो
अधिवक्ता व उसके भाइयों पर जानलेवा हमला
बहन को विदा कराने ससुराल गए थे, ससुरालियों ने बोला हमला